20 जनवरी को लापता हुआ था युवक
वीरेन्द्र यादव पिता रामअभिलाष 18 वर्ष निवासी नरैनी पहाड़ थाना मऊगंज 20 जनवरी को घर से लापता हो गया था। रात 12 बजे तक वह घर में था और उसके बाद वह गायब हो गया। सुबह जब वह घर में नहींं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार की सुबह उसका गांव से करीब दो किमी दूर सेंदहा नाला में पानी के अंदर शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने पानी के अंदर युवक के पंजे देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जिसकी कपड़ों के आधार पर पहचान लापता युवक के रूप में की गई। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।