8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ननिहाल आई चार साल की बच्ची से 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया बलात्कार

महिला थाने में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Google source verification
digital-rape-of-five-year-old-daughter-by-father-in-greater-noida.jpg

Digital Rape : 5 साल की बेटी से पिता ने किया डिजिटल रेप, पत्नी ने दर्ज कराया केस।

रीवा. पड़ोस में रहने वाले जिस व्यक्ति को बच्ची मामा बोलकर गोद में खेलती थी उसी ने चार वर्षीय अबोध बच्ची के साथ बलात्कार की खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। रात में परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
चार साल की बच्ची अपनी मां के साथ कुछ दिन पूर्व ननिहाल आई थी। सोमवार की रात मां उसे नानी के पास छोड़कर किसी काम से गई थी। रात में बच्ची आम के लिए जिद कर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला एक पचास वर्षीय रिश्ते का मामा आया जिसने बच्ची को आम खिलाने ले जाने की जानकारी दी और उसे गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। वह बच्ची को अपने घर ले आया जहां उसके साथ बलात्कार किया। इतनी कम उम्र में दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। करीब पन्द्रह मिनट तक जब आरोपी बच्ची को आम दिलाकर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने पहुंचे। घर में आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। रो रही बच्ची को संभालकर वे घर ले आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले गई। दरिंदगी की शिकार बच्ची को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है।

आरोपी के नापाक इरादों से बेखबर थे परिजन
आरोपी के नापाक इरादों से परिजन पूरी तरह से बेखबर थे। वह प्रतिदिन बच्ची को भांजी मानकर घर खिलाने आता था और गोद में लेकर उसे दुलार करता था। सोमवार की रात भी जब वह बच्ची को लेकर गया तो परिजन उसके इरादों से पूरी तरह अनजान थे। उसके कृत्य की जानकारी जब घर वालों को हुई तो वे भी हैरान रह गए।