24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल पहले फेसबुक में हुआ था युवती का परिचय, आठ माह पूर्व दिया था शादी का प्रस्ताव

सिटी कोतवाली पुलिस अमृतसर से लापता युवती को लेकर पहुंची रीवा, बयान दर्ज करवाने के बाद परिजनों को सौंपा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Balmukund Dwivedi

•

Updated: 28 Jun 2022, 6:37 PM IST

Introduced the girl on Facebook, proposed marriage

Introduced the girl on Facebook, proposed marriage

रीवा। प्रेमी से मिलने पाकिस्तान जाने का प्रयास करने वाली युवती को पुलिस पंजाब से बरामद कर रीवा ले आई है। यहां उसके बयान दर्ज करवाए गए है जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवती लापता हुई थी जिसके पाकिस्तान जाने की आशंका परिजनों ने जताई थी। एसपी द्वारा लुक आऊट सर्कुलर जारी करने के बाद युवती को अटारी बार्डर में पकड़ लिया गया जिसे पुलिस वापस लेकर आई है। उक्त युवती का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग पाकिस्तानी युवक के साथ चल रहा था। फेसबुक में उनका परिचय हुआ था और उसके बाद लगातार उनके बीच मोबाइल पर बातें हुआ करती थी। करीब आठ महीने पहले युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसने परिजनों को भी युवक के घर वालों से शादी की बात करने के लिए बोला था लेकिन उन्होंने नामंजूर कर दिया जिसके बाद युवती ने पाकिस्तान जाने का निश्चय किया। उसने मार्च महीने में अपना पासपोर्ट बनवाया था। 14 जून को वह घर से निकली थी जिसके बाद लापता हो गई। परिजनों ने 22 तारीख को युवती के पाकिस्तान जाने का संदेह जताया था जिसके बाद एसपी ने तत्काल लुक आऊट सर्कुलर जारी किया था और उसे बरामद कर लिया गया।

घर में छोड़ गई थी मोबाइल, भोपाल में लिया था नया मोबाइल
उक्त युवती अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर गई थी। रीवा से वह भोपाल पहुंची जहां उसने आधार कार्ड से तीन हजार रुपए निकाले थे। वहां उसने दूसरा सिम कार्ड ख्ररीदा और उसके बाद दिल्ली चली गई थी। दिल्ली में उसने वीजा बनवाया था। उसने पाकिस्तान में अपने नाना के घर जाने की जानकारी दी थी जिसके आधार पर उसको 22 जून को वीजा मिला था। वीजा लेकर वह अटारी बार्डर आई थी जहां पुलिस ने उसे रोक लिया।

युवती को अमृतसर से रीवा लाया गया
युवती को अमृतसर से वापस रीवा लाया गया है। उसके बयान दर्ज करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उसने पाकिस्तानी युवक से दो साल पूर्व सोशल नेटवर्किंग साइड के जरिये परिचय होने की जानकारी दी है। उसके बयान के आधार पर जांच की जा रही है।
आदित्य प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली