
Aryaman Birla Rcb chairman IPL 2026( SOURCE: @CricketCentrl)
Aryaman Birla RCB Chairman: रीवा के स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकी सीखने वाले कुछ चेहरे इस IPL 2026 का आकर्षण होंगे। इनमें सबसे दिलचस्प नाम आर्यमन बिड़ला का है, जिन्होंने चैंपियन रह चुकी आरसीबी टीम को खरीद लिया है। देश के जाने-माने उद्योग घराने के सदस्य आर्यमन बिड़ला अब आरसीबी के नए चैयरमैन होंगे। आरसीबी का चेयरमैन बनने से पहले आर्यमन ने क्रिकेट की बारीकियों को सीखा, जिसके लिए करीब 6 साल वह रीवा डिवीजन क्रिकेट एकेडमी से जुड़े रहे। रीवा के स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहाया।
ऐसे ही, शिवांग कुमार भी 5 साल आरडीसीए के सदस्य रहे। शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। इसके अलावा, रीवा हरिहरपुर के कुलदीप सेन इस बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे, जिन्हें मेगा नीलामी में 70 लाख रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। इसी प्रकार, आरडीसीए के सदस्य सौम्य कुमार भी कतार में हैं, हालाकि उनका चयन इस बार नहीं हो पाया है। बताते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख रुपए में गेंदबाज माधव तिवारी को खरीदा है, जो मऊगंज जिले के निवासी हैं। हालाकि माधव ने क्रिकेट का कैरियर इंदौर से शुरु किया और वहीं से अपने कैरियर को रफ्तार दी।
आइपीएल की धूम से पहले रीवा से जुडऩे वाले सितारों के नाम भी चमकने लगे हैं। इनमें एक नाम आर्यमन बिड़ला का भी है। जिन्होंने 16 हजार करोड़ रुपए खर्च करके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर (आरसीबी) टीम फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है। आर्यमन अब इस टीम के नए चैयरमैन बनने वाले हैं। जिस आइपीएल में आर्यमन खुद अपनी प्रतिभा दिखाने जद्दोजहद करते रहे, उस आइपीएल में अब आर्यमन संघर्षशील युवाओं को मौका देंगे।
आर्यमन बिड़ला(Aryaman Birla RCB Chairman IPL 2026) वर्ष 2013 से वर्ष 2019 तक रीवा डिवीजनल क्रिकेट एकेडमी (आरडीसीए) से जुड़े रहे। आर्यमन उन चुनिंदा खिलाडिय़ों में रहे, जिन्हें रीवा डिवीजन के खिलाड़ी के तौर पर रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला। आरडीसीए के प्रशासनिक अधिकारी विजय बाजपेई ने बताया कि रीवा डिवीजन से चयनित होकर आर्यमन ने रणजी ट्रॉफी के 11 मैच खेले। बतौर हरफनमौला खिलाड़ी आर्यमन क्रिकेट के प्रति इतने समर्पित रहे कि उन्होंने मैदान में धूप-गर्मी को हर मैच में सहा और कभी आर्थिक पृष्ठभूमि को आड़े नहीं आने दिया। आरडीसीए में रहते हुए ही वर्ष 2019 में आर्यमन आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ पहली बार जुड़े।
क्रिकेट के प्रति आर्यमन का जुनून ऐसा रहा कि वह मुंबई में रहते हुए आरडीसीए के मैच खेलने आते थे। इसके लिए वह ज्यादातर हेलीकॉप्टर का प्रयोग करते थे। बकौल प्रशासनिक अधिकारी, आर्यमन हर मैच में समय से पहले पहुंचते थे। एक बार सागर में मैच था, तब आर्यमन इंग्लैंड में थे। सूचना मिलने पर 24 घंटे के भीतर वह सीधे सागर पहुंच गए और मैच में अपना योगदान दिया।
IPL की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑलराउंडर शिवांग कुमार 30 लाख रुपए में खरीदा है। शिवांग का वास्ता भी वर्ष 2020 से 2025 तक रीवा से रहा। शिवांग आरडीसीए की तरफ से खेलते रहे। मूलत: मुरादाबाद के रहने वाले शिवांग ने स्थानीय सरस्वती महाविद्यालय से बीए की डिग्री लेने प्रवेश लिया और इसके साथ ही, आरडीसीए से जुड़ गए। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज और ओपनर बल्लेबाज शिवांग को कोच मोहनीश मिश्रा का साथ मिला। शिवांग ग्वालियर में होने वाले एमपीएल (मप्र लीग) के कई मैच रीवा की तरफ से खेले। आखिरकार एमपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आइपीएल की टीम में उनका चयन हुआ।
Published on:
27 Mar 2026 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
