
IPL 2026 Kuldeep sen(patrika creative)
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए नीलामी में मंगलवार को 15282 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स में रीवा के बॉलर कुलदीप सेन भी खेलेंगे। कुलदीप ने 70 लाख के बेस प्राइज पर टीम में वापसी की है। पिछले साल पंजाब किंग्स ने 50 लाख में खरीदा था। 2023 में राजस्थान रॉयल्स से आइपीएल कॅरियर की शुरुआत की थी। हरिहरपुर गांव के कुलदीप के पिता रामपाल सैलून चलाते हैं। उन्होंने 3 बेटे, 2 बेटियों के साथ परिवार को पुश्तैनी काम के सहारे पाला। बताया कि कुलदीप को हम एक मुी चना, एक पाव दूध ही दे पाते थे। कोच एरिल एंथोनी, स्टेडियम प्रबंधन का भी सहारा रहा।
रामपाल ने बताया, क्रिकेट की ओर झुकाव के कारण कुलदीप ने 12वीं तक ही पढ़ाई की। जब 10वीं में थे, तब अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए। 2017 में रणजी खेली। तब से वह क्रिकेट के लिए समर्पित हो गया। 2022 में टीम इंडिया के लिए चयन हुआ। पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
बता दें कि IPL 2026, 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अभी तक इसके 54 मैचों का शेड्यूल सामने आया है। फाइनल मैच 31 मई को खेला जा सकता है। फाइनल मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने की संभावना है। IPL 2026 का फॉर्मेट पहले जैसा ही रहने वाला है। लीग स्टेज में हर टीम 14 मैच खेलेगी। पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में रहने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।
28 मार्च- RCB vs SRH - बेंगलुरु
29 मार्च- MI vs KKR - मुंबई
30 मार्च- RR vs CSK- गुवाहाटी
31 मार्च - PBKS vs GT- न्यू चंडीगढ़
1 अप्रैल- LSG vs DC- लखनऊ
2 अप्रैल- KKR vs SRH- कोलकाता
3 अप्रैल- CSK vs PBKS- चेन्नई
4 अप्रैल- DC vs MI- दिल्ली
4 अप्रैल- GT vs RR- अहमदाबाद
5 अप्रैल- SRH vs LSG - हैदराबाद
5 अप्रैल- RCB vs CSK- बेंगलुरू
6 अप्रैल- KKR vs PBKS- कोलकाता
7 अप्रैल- RR vs MI- गुवाहाटी
8 अप्रैल- DC vs GT- दिल्ली
9 अप्रैल- KKR vs LSG- कोलकाता
10 अप्रैल- RR vs RCB- गुवाहाटी
11 अप्रैल- PBKS vs SRH- न्यू चंडीगढ़
11 अप्रैल- CSK vs DC- चेन्नई
12 अप्रैल- LSG vs GT- लखनऊ
12 अप्रैल- MI vs RCB- मुंबई
बता दें कि IPL 2026 का सबसे पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है। चूंकि RCB पिछली बार की चैंपियन है, इसलिए सीजन का सबसे पहला मैच उसी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Published on:
26 Mar 2026 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
