23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृष्णा कपूर को अब भी याद है रीवा के पीपल का पेड़,जानिए उनसे जुड़े अनजाने किस्से

कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम के लोकार्पण अवसर पर पहुंचे रणधीर कपूर ने कहा रीवा हमारी फैमिली के लिए खास

3 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Jun 03, 2018

rewa

Krishna Rajkapoor and rewa connection, story of kapoor family

रीवा। शो मैन राजकपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का रीवा से नाता एक बार फिर ताजा हो गया है। बचपन बिताने से लेकर विवाह का संस्कार भी उनका इसी शहर में हुआ। मुंबई में लंबे समय से वह रह रही हैं लेकिन रीवा के कुछ स्थान अब भी उन्हें पहले की तरह ही याद हैं। रीवा पहुंचे उनके पुत्र अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा है कि उनके परिवार के लिए रीवा की खास अहमियत है। इस स्थान से मां का बड़ा लगाव है। जब भी मां(कृष्णा कपूर) के सामने रीवा का नाम आता है वह भावुक हो जाती हैं। यहां के बारे में वह जानना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि दो साल पहले वह जब रीवा आए थे तो मां ने कहा था कि जिस बंगले में वह रहती थी वहां पर पीपल का पेड़ था, वह अब है कि नहीं। इतना ही नहीं उन्होंने रीवा किला और महामृत्युंजय मंदिर के बारे में भी पूछा था।
कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम के लोकार्पण अवसर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे रणधीर कपूर ने कहा कि उनके पिता और मां की जिस स्थान पर शादी हुई थी, उस स्थल को ऐतिहासिक पहचान मध्यप्रदेश की सरकार ने देते हुए आडिटोरियम का निर्माण कराया है। इससे कपूर फैमिली के लिए रीवा शहर के रिश्ते में नया पड़ाव आया है। उन्होंने कहा कि इस आडिटोरियम का भूमिपूजन करने के लिए भी हमें बुलाया गया था, यहां से जाने के बाद मां को पूरी जानकारी दी तो वह बहुत खुश हुई थी। स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह रीवा नहीं आ सकीं। रणधीर ने कहा कि रीवा तो ननिहाल है, यहां आगे भी आना-जाना लगा रहेगा, यहां के लोग रिश्तेदार नहीं बल्कि परिवार ही हैं।
आडिटोरियम के लोकार्पण अवसर पर रणधीर के साथ प्रेम चोपड़ा, उमा चोपड़ा, अन्नू कपूर, प्रेमकिशन मल्होत्रा, सुनीता मल्होत्रा, कायनात अरोरा, गायक सुरेश वाडकर, सारिका सिंह, सैंड आर्टिस्ट नीतिश भारती, हास्य कलाकार रोहित प्यारे, आलिशा नरोन सहित अन्य कई शामिल हैं। प्रेम चोपड़ा की पत्नी उमा का जन्म रीवा में ही हुआ था। वह कृष्णा कपूर की छोटी बहन हैं।

72 वर्ष पुरानी स्मृतियां हुई ताजा
फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े घराने कपूर खानदान के साथ रीवा शहर का दशकों पहले जुड़ा नाता एक बार फिर नए सिरे से ताजा हो गया। शो-मैन कहे जाने वाले अभिनेता राजकपूर और कृष्णा का वैवाहिक कार्यक्रम 12 मई 1946 में रीवा में ही आयोजित किया गया था। उसी स्थान पर अब फिर से अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनाया गया है।

रीवा में आईजी थे कृष्णा के पिता
रीवा राज्य के आईजी रहे करतारनाथ मल्होत्रा की पुत्री कृष्णा के साथ रीवा शहर के सिरमौर चौराहे के नजदीक सरकारी बंगले पर राजकपूर का विवाह हुआ था। इसके पहले 1940 में भी कपूर खानदान के कई प्रमुख लोग रीवा आए थे। कृष्णा के भाई प्रेमनाथ फिल्मों में काम करते थे, उनकी और राजकपूर की मित्रता थी। इसी के चलते राजकपूर भी शादी से पहले रीवा आए थे। बाद में यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गई।

राष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम होगा
शो मैन राजकपूर के वैवाहिक आयोजन की स्मृति में बनाए जा रहे इस ऑडिटोरियम में आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया गया है। मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला का कहना है कि प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख ऑडिटोरियम में अब इसकी पहचान होगी। एक हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता इसमें हैं, जिसमें बालकनी भी बनाई गई है। साथ ही 500 लोगों की क्षमता वाला ओपन थिएटर भी बनाया गया है।

बंगले को तोड़कर बनाया ऑडिटोरियम
आजादी के पहले बनाए गए इस बंगले में कृष्णा कपूर के पिता करतारनाथ मल्होत्रा के परिवार के बाद विंध्य प्रदेश के मंत्री का बंगला रहा। मध्यप्रदेश गठन के बाद से अब तक इस बंगले में पुलिस अधीक्षक रहा करते थे। कलाकारों द्वारा इस स्थल को यादगार बनाने की मांग उठने के बाद आडिटोरियम की स्वीकृति हुई और निर्माण कराया गया। पुराने बंगले को गिराने के बाद राजकपूर व कृष्णा कपूर के नाम पर आधुनिक भवन (ऑडिटोरियम) बनाया गया है, जो कपूर परिवार की पहचान बन गया है।

MrigendraSingh IMAGE CREDIT: Patrika