23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेडिकल छात्रों ने कैंपस में भरे क्रिएटिविटी के रंग

श्यामशाह मेडिकल कॉलेज में ललित कला प्रर्दशनी में थ्री डी रंगोली देख पुलिस अधीक्षक बोले अद्भुत, अकल्पनीय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Dilip Patel

•

Updated: 16 Dec 2017, 12:11 PM IST

Medical students paint the full creativity in the campus

Medical students paint the full creativity in the campus

रीवा। मानव शरीर रचना और बीमारियों के गूढ़ रहस्यों के अध्ययन में हमेशा व्यस्त रहने वाले मेडिकल छात्रों ने रंगों की कूची उठाई तो कैंपस में क्रिएटिविटी के ऐसे रंग भर दिए कि जिसने भी देखा वह दंग रह गया। ललित कला प्रदर्शनी में विज्ञान के चमत्कार से लेकर अध्यात्मिक चित्रण की मौजूदगी ने उनके हुनर को बखूबी दर्शाया। पुराने जमाने की पेंटिंग्स से लेकर फर्श पर उकेरी गई थ्री डी रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी रही।

मौका था श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का। शुक्रवार को ललित कला प्रदर्शनी ‘झरोखा’ लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने किया।

मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिंग, स्केचिंग, फिचर पेंटिंग, थ्री डी रंगोली, टी-शर्ट पेंटिंग, कोलाज, क्ले आर्ट देखकर उन्होंने जमकर तारीफ की। प्रवेश द्वार पर विविध रंगों के प्रयोग से मेडिकल छात्र मनोज और सुरभि द्वारा बनाई गई थ्री डी रंगोली को देखते ही बोले अद्भुत, अकल्पनीय है। फाईन आर्ट्स चेयर पर्सन डॉ. चंदा रजक के कुशल मार्गदर्शन और रजत जैन फाईन आर्ट सचिव की टीम द्वारा विगत 20 दिनों की अथक मेहनत के बाद यह अद्भुत दृश्य देखने को मिले। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान डीन डॉ. पीसी द्विवेदी, डॉ. ज्योती सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र शुक्ला और डॉ. डीसी नाइक ने छात्रों के हुनर की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह प्रदर्शनी 16 दिसंबर को सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 3 बजे तक अवलोकन के लिए खुली रहेगी। फिजियोलॉजी विभाग के कक्ष में इसे सजाया गया है।


सशक्त महिला का चित्रण
ललित कला प्रदर्शनी में महिलाओं की विविध पेंटिंग्स सजाई गई हैं। जिसके माध्यम से भारतीय नारी के संघर्ष और उसके योगदान, सशक्तिकरण का परिचय बखूबी दर्शाने का प्रयास हुआ है।


गणेश और द्वारिकाधीश भी
प्रदर्शनी में प्रमुख आकर्षण द्वारिकाधीश और गणेश प्रतिमाओं की सीरिज है। आकर्षक रंगों से सजी ये पेंटिंग्स लोगों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींचती है। आध्यात्मिक अहसास कराती हैं।


आदर्श ग्राम की तस्वीर
मेडिकल छात्रों ने प्रदर्शनी में जहां एक ओर स्वच्छ भारत की स्थिति दर्शाई तो दूसरी ओर आदर्श ग्राम की तस्वीर सामने रखी। आदर्श ग्राम में जनमानस के लिए बिजली, पानी, शौचालय, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और कम्यूनिटी सेंटर को दर्शाया गया।