10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं आज से आपको आजाद करती हूं, आपकी जिंदगी में आने के लिए माफी चाहती हूं,

मेंहदी का रंग उतरने के पहले नवब्याहता ने लगाया फंदा, सिरमौर थाने के नादा गांव में हुई घटना, सकते में परिजन

2 min read
Google source verification
Wife suicide

Commits suicide

रीवा. मैं आज से आपको आजाद करती हूं, आपकी जिंदगी में आने के लिए माफी चाहती हूं...। सुबह करीब चार बजे पति को मोबाइल में यह मैसेज भेजकर नवब्याहता ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। उसकी एक महीने पहले शादी हुई थी और मेहंदी का रंग अभी तक उतरा भी नहीं था। इससे पहले ही नवब्याहता के इस कदम से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मौके पर पहुंची पुलिस अब घटना के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। सिरमौर थाने के नादा गांव निवासी पंचवती साहू पति इंूद्रजीत 21 वर्ष ने रविवार की तड़के यह आत्मघाती कदम उठाया है। सुबह करीब चार बजे उसने पति के मोबाइल पर मैसेज भेजा था। उसके बाद कमरे के अंदर ही यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह जब महिला काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। इस दौरान कमरे के अंदर उसका शव लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एसडीओपी नवीन तिवारी व सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उसकी शादी करीब एक महीने पहले हुई थी और शादी के बाद वह दूसरी बार 24 जून को ससुराल आई थी। शादी के चंद दिनों के बाद महिला द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरा परिवार सकते में है। प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा उठा गए इस कदम के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुटी है।

23 को मुंबई गया था पति
इस घटना के कारणों का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। 24 को महिला शादी के दूसरी बार ससुराल आई थी और उसके एक दिन पहले 23 को पति मुंबई निकल गया था जहां से वह पढ़ाई कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सोमवार तक पति गांव पहुंचेगा जिससे पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ करेगी।