एमपी के रीवा में बुधवार को अचानक हिंसा भड़क गई। यहां एक मजदूर को किसी ने चाकू मार दिया। साथी को खून से लथपथ देख मजदूर गुस्सा उठे और रास्ता जाम कर दिया। मजदूरों का चक्का जाम हटाने पुलिस ने उनपर लाठियां बरसा दीं जिससे मजदूर भड़क उठे और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए। शहर में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं।

रीवा के सिविल लाइन इलाके में यह बवाल हुआ। सुबह एक मजदूर पर चाकू से हमला किया गया जिससे गुस्साए लोगों ने ढेकहा चौराहा जाम कर दिया। यहां खड़ी एक कार को भी आग के हवाल कर दिया। सूचना पर तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चक्का जाम खोलने की कोशिश की। लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
पुलिस के लाठी भांजते ही लोग तितर-बितर हो गए पर इसी दौरान कुछ मजदूर हिंसक हो उठे। लोगों ने पुलिस पर पत्थर बरसाना शुरु कर दिया, लाठी से भी पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस पथराव में दो इंस्पेक्टर के साथ करीब एक दर्जन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में करीब 5 दर्जन लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि एक मेडिकल स्टोर संचालक ने एक मजदूर को मारा। इसके बाद बाजार में मजदूर की हत्या की खबर फैली जिससे वहां एकत्रित मजदूर गुस्सा उठे। उन्होंने चक्काजाम किया और कार में भी आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो उनपर भी हमला कर दिया। इस हमले में टीआई जेपी पटेल, कोतवाली टीआई रूपलाल उईके सहित करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। करीब 50 नागरिक और मजदूर भी चोटिल हुए।
ADGP केपी वेंकटेश्वर राव के अनुसार स्थिति अब नियंत्रण में है। रीवा के SP विवेक सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने के ढेकहा में मजदूर को चाकू मारने के बाद ये बवाल मचा। यहां एक मेडिकल स्टोर के सिक्योरिटी गार्ड और मजदूरों के बीच विवाद हो गया। सिक्योरिटी गार्ड ने मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना से गुस्साए मजदूरों ने मेडिकल स्टोर में हमला कर वहां खड़ी कार में आग लगा दी और चक्काजाम कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद लोगों ने गुस्से में पुलिस कर्मियों पर भी हमला कर दिया। पुलिसवालों पर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है मजदूर पर हमले की बात सुनकर उनके साथियों का आक्रोश फूट पड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और लाठी चार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया लेकिन इससे आम लोग भी गुस्सा उठे।