
Porn photos of girl posted in Facebook
रीवा. युवती की फेसबुक आईडी हैक कर युवक ने उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर दी। पूरा मामला सामने आने पर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। सिरमौर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की फेसबुक आईडी को आरोपी ने हैक किया था।
युवक ने हैक कर ली थी फेसबुक आईडी
19 अक्टूबर को घटना की जानकारी युवती को उस समय हुई जब उसने फेसबुक में अपनी अश्लील फोटो देखी। घटना की जानकारी होने पर पीडि़ता के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान युवती की फेसबुक आईडी हैक करने वाले आरोपी की पहचान मोहित सिंह पिता योगेंद्र सिंह निवासी खैरहन थाना सिरमौर के रूप में हुई है। उक्त युवक ने युवती की फेसबुक आईडी का पासवर्ड प्राप्त कर लिया था। युवती की आईडी खोल कर अश्लील फोटो पोस्ट कर रहा था। पुलिस ने आरोपी खिलाफ धारा 354 व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी आरती चराटे ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
04 Jan 2019 02:00 am

बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
