23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस जिले में हर रोज हो रही झमाझम बारिश, जानिए क्या है हाल

गर्मी से मिली राहत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 24 Jul 2018, 1:54 PM IST

raining every day in Rewa, heat relief, sowing starts fast

raining every day in Rewa, heat relief, sowing starts fast

रीवा। मौसम की मेहरबानी जारी है। हर रोज लगातार बारिश हो रही है। जिससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं दूसरी ओर बोवनी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। हर रोज की झमाझम बारिश के चलते घरों में कूलर व एसी बंद हो गए हैं। हालांकि धूप निकलने के बाद थोड़ी उमस जरूर बढ़ जाती है।

कृषि अधिकारियों की माने तो 25 फीसदी पूरी हो गई बोवनी
इधर कृषि विभाग के अधिकारियों की माने तो ग्रामीण अंचल में बोवनी की रफ्तार तेज हो गई है। लोग धान का रोपा लगाने के साथ ही छिटकवां की बोवनी कर रहे हैं। इस सप्ताह खरीफ की बोवनी लक्ष्य की तुलना में 25 फीसदी तक पहुंच गई है। 50 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में बोवनी पूरी होने की रिपोर्ट मिली है।

हुजूर तहसील में सबसे अधिक बारिश
मौसम विभाग की ओर से दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक हुजूर तहसील में सबसे अधिक 305.3 मिमी बारिश हुई है। सबसे कम बारिश मनगवां में 27.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है। एक जून से अब तक रायपुर कर्चुलियान में 212 मिमी, गुढ़ में 130.2 मिमी, सिरमौर में 137.4 मिमी, त्योंथर में 171 मिमी, मऊगंज में 181.4 मिमी, हनुमना में 240 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 193.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सोमवार को बारिश की तहसीलवार यह है स्थिति
सोमवार को हुजूर में 21.6 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 22 मिमी, गुढ़ में 13.6 मिमी, सिरमौर में 18.4 मिमी, त्योंथर में 25 मिमी, मऊगंज में 16 मिमी, हनुमना में 41.3 मिमी व मनगवां में 10.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग अभी बारिश जारी रहने की बता रहा संभावना।

बाणसागर बांध का पानी आधा मीटर बढ़ा
यहां हर रोज हो रही बारिश के चलते बाणसागर का जलस्तर भी बढ़ गया है। जल स्तर को आधा मीटर बढ़ा हुआ बताया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की लगातार जल स्तर पर नजर बनी हुई है। वह हर रोज की रिपोर्ट प्राप्त कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बांध का सतही लेवल 323.10 मीटर है। जलभराव की अधिकतम सीमा 341.64 मीटर है। वर्तमान में जल स्तर 334.55 मीटर हो गया है।