रीवा। वर्ष 2016 में त्योंथर तहसील से सेवानिवृत्त हुए रिटायर्ड बाबू के आवास पर रीवा लोकायुक्त ने छापा मार कार्रवाई की है। बताया गया कि विष्णु नारायण तिवारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर लोकायुक्त की 30 सदस्यीय टीम ने शनिवार की सुबह दो ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। पहली दबिश त्योंथर तहसील के कुठिला गांव और दूसरी त्योंथर के पचामा स्थित आवास पर रीवा लोकायुक्त ने सुबह 5 बजे पहुंची है। जहां आलमारी और कागजाच चेक किए जा रहे है।