8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीवा पुलिस पंजाब पहुंची, युवती को हैंडओवर करने की चल रही प्रक्रिया

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता युवती अटारी बार्डर में हुई थी बरामद
2 min read
Google source verification
Nagpur girl and Prayagraj boy Affair

प्रतीकात्मक तस्वीर

रीवा. लापता युवती के पाकिस्तानी बार्डर में पकड़े जाने के बाद उसे वापस लाने के लिए रीवा पुलिस पंजाब पहुंच गई है। उसे अब हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। देर रात पुलिस उसे लेकर रीवा के लिए निकलेगी जिसके दो दिन बाद पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से 14 तारीख को युवती लापता हुई थी जिसके परिजनों ने पाकिस्तान जाने का संदेह जताया था। एसपी ने लुक आऊट सर्कुलर जारी करवा दिया जिसके बाद युवती को अटारी बार्डर में पकड़ लिया गया। उसे वापस लाने के लिए पुलिस टीम शनिवार की सुबह अमृतसर पहुंच गई है। उसे पंजाब पुलिस अभिरक्षा से रीवा पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। देर रात तक पुलिस उसे लेकर रीवा के लिए रवाना हो सकती है। उसके वापस आने पर पुलिस धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवायेगी जिसके बाद ही पूरा मामला सामने आयेगा। प्रारंभिक जांच में पुलिस युवती के प्रेम प्रसंग में पाकिस्तान जाने का प्रयास करने की जानकारी दी है। वापस आने पर उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच भी की जायेगी। युवती के पासपोर्ट के संबंध में परिजनों को जानकारी नहीं थी। मार्च महीने में युवती द्वारा पासपोर्ट बनवाने की जानकारी पुलिस के सामने आई है।

मथुरा में मिले लापता बच्चों की तलाश में पहुंची पुलिस
मथुरा में मिले लापता बच्चों की तलाश में पुलिस ने दिनभर सर्चिंग की लेकिन उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया है। उक्त बच्चे दानी घाटी मंदिर गोवर्धन की भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गए थे जो अपना घर रीवा सिटी कोतवाली थाने के रीठी गांव में बता रहे थे। उनके संबंध में मथुरा चाइल्ड लाइन से सूचना आने पर पुलिस ने रीठी गांव में सर्चिंग करवाई लेकिन बच्चों का पता नहीं चल पाया है। इनमेें खुशी 8 वर्ष, राधा 7 वर्ष व तनुज 6 वर्ष शामिल हैं।