3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय गांधी अस्पताल : आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के सामने स्ट्रेचर में पड़ी तड़पती रही घायल महिला

विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था भगवान भरोसे, परिजन हो रहे परेशान

less than 1 minute read
Google source verification
Sanjay Gandhi Hospital : Women injured in stretcher

Sanjay Gandhi Hospital : Women injured in stretcher

रीवा. विंध्य के सबसे बड़े अस्पताल संजय गांधी में आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के बाहर स्ट्रेचर पर घायल महिला लगभग ढाई घंटे तक तड़पती रही। उसको देखने के लिए चिकित्सक नहीं पहुंचे और न ही उसको बेड उपलब्ध कराया गया। अस्पताल की इस व्यवस्था पर परिजनों में भारी गुस्सा रहा। सड़क हादसे में घायल होने पर महिला को अस्पताल लाया गया था।

मऊगंज के ग्राम मोहड़ निवासी इंदू चतुर्वेदी और दिनेश चतुर्वेदी दोनों बाइक से रीवा स्थित चिरहुला मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। जैसे ही वह जोगिनिहाई टोल प्लाजा के आगे रीवा की ओर बढ़ीं की बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर स्थित में संजय गांधी अस्पताल लाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार तो दे दिया गया। लेकिनए इंदू आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के सामने घायल अवस्था में स्ट्रेचर पर करीब ढाई घंटे तड़पती रही। जबकि आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में बेड खाली पड़े रहे। जिम्मेदारों की संवेदनहीनता के कारण घायल महिला पीड़ा से कराहती रही।

इलाज के दौरान महिला की मौत
गुरुवार दोपहर संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बीते 12 मई को मऊगंज एरिया में कौशिल्या पटेल पत्नी सत्यनारायण को दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती कराया गया था। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Story Loader