23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहर में नहाने गईं बहनों की डूबने से मौत

-सगरा क्षेत्र के नवागांव नहर में डूबीं चचेरी बहनें

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Ajay Chaturvedi

Mar 15, 2021

नहर में नहाने गईं बहनों की डूबने से मौत

नहर में नहाने गईं बहनों की डूबने से मौत

रीवा. नहर में नहाने गईं बहनों की डूबने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पानी से निकलवाया। सोमवार की सुबह दोनों शवों का पीएम करा कर शव परिजनो को सौंप दिया गया।

बताया जाता है कि चचेरी बहनें सगरा थाना क्षेत्र के नवागांव नहर में रविवार की दोपहर नहाने गई थीं। नहाते वक्त एक का पैर फिसल गया और वह बहने लगी तो दूसरी बहन उसे बचाने के लिए पानी में कूदी लेकिन पानी इतना गहरा था और बहाव भी था जिसके कारण दोनों ही डूब गईं।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रोजाना की तरह रोहणी कोल (14) पिता दिनेश कोल निवासी नवागांव और उसकी चचेरी बहन आंचल कोल (14) पिता जगन्नाथ कोल घर के पास से गुजर रही नहर में रविवार दोपहर भी नहाने गई थीं। इसी बीच रोहणी का पैर नहर में फिसल गया। वह पानी के बहाव के साथ बहने लगी और देखते ही देखते वह बह कर दूर तक निकल गई। आनन-फानन में आंचल ने दौड़ कर नहर में छलांग लगा दी, लेकिन वह उसे बचाने के चक्कर में खुद भी डूब गई। देर शाम तक जब दोनों बहनें घर तक नहीं पहुंची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में पता चला कि दोनों नहर पर नहाने गई थीं। इस पर तुरंत सगरा पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम को दोनों का शव पानी में से निकलवाया। देर रात हो जाने पर दूसरे दिन सोमवार को संजय गांधी मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया गया।