3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाने थाने में की गई भाप की व्यवस्था

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिये निर्देश, हनुमना थाने में शुरू हुई व्यवस्था

2 min read
Google source verification
patrika

Steam arrangement made in police station to protect policemen from Cor,Steam arrangement made in police station to protect policemen from Cor,Steam arrangement made in police station to protect policemen from Cor

रीवा। कोरोना संक्रमण के खतरे से स्टाफ को सुरक्षित रखने के लिए सभी थानों में भाप लेने की व्यवस्था की जा रही है ताकि ड्यूटी में जाने से लौटने के बाद पुलिसकर्मी भाप ले सके।

लाक डाउन का पालन करवा रहे पुलिसकर्मी
वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते घोषित लॉक डाउन का पालन करवाने पुलिसकर्मी चौराहों में ड्यूटी कर रहे है। वाहन चेकिंग, आरोपियों को पकडऩे, ला एण्ड आर्डर में जाने की वजह से उनमें कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा रहता है और काफी संख्या में पुलिसकर्मी इस महामारी की चपेट में आ चुके है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने यहां भांप की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हे। एसपी के निर्देश पर हनुमना पुलिस ने थाने में स्टाफ के भाप लेने की व्यवस्था की है। प्रतिदिन पुलिसकर्मी निर्धारित समय के लिए यहां भांप लेंगे ताकि कोरोना का संक्रमण शरीर में फैलने न पाए।

सभी थानों में होगी व्यवस्था
यह व्यवस्था जल्द सभी थानों में भी की जायेगी जिससे सभी पुलिसकर्मी भांप ले सके। दरअसल कोरोना का सबसे पहले इंसान के गले में होता है। यदि हम नियमित भांप लेते है जो गले में जो कफ जमता है वह पिघलकर निकल जाता है और संक्रमण फेफड़ों में नहीं पहुंचता है। ऐसे में संक्रमित होने के बाद भी हालत बिगड़ती नहीं है। इस दौरान एसपी ने कहा कि सभी लोग भाप निर्धारित मात्रा में ही ले। अत्याधिक मात्रा में भांप लेने पर उसका दुष्प्रभाव शरीर में पड़ता है। यह कोरोना संक्रमण से सभी को सुरक्षित रखेगा जिस पर सभी लोग नियमित भाप ले।

कैसें ले भांप
भाप लेते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। प्रतिदिन तीन बार से ज्यादा भाप नहीं लेना चाहिए। एक बार में सिर्फ पांच मिनट तक ही भांप ले। भाप लेते सम मुंह खुला रखना चाहिए और मुंह से सांस लेना चाहिए। भाप लेते समय और उसके बाद हवा में नहीं बैठना चाहिए और न ही ठंडे पानी का सेवन करना चाहिए। इसके बाद ही भाप का लाभ शरीर को मिलेगा।

सभी पुलिसकर्मी ले भांप
कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए थानों में भाप लेने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। आज हनुमना थाने में इसे सुनिश्चित करवाया गया है और सभी कर्मचारियों को नियमित भांप लेने के निर्देश दिये गये है। एक दो दिन में सभी थानों में व्यवस्था सुनिश्चित कराई जायेगी।
राकेश कुमार सिंह, एसपी रीवा

Story Loader