2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारातियों से भरी ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर

मनगवां ब्रिज के नीचे हादसा, दर्जन भर घायल

less than 1 minute read
Google source verification

image

Suresh Mishra

Apr 22, 2016

rewa news

rewa news


रीवा।
बारात लेकर वापस लौट रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली तुरंत पलट गई। जहां ट्रॉली में सवार दर्जनभर बराती घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल है। हासिल जानकारी के अनुसार विवि थाने के सोनौरा गांव से गुरुवार को बारात ग्राम खैरा गई थी। जहां से शुक्रवार को वह वापस लौट रही थी।


मनगवां ब्रिज के नीचे पहुंचने पर सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली पलट गई। उसमें सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गये। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और हाइवे में जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्राली में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया जिनको उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया।


बाद में पुलिस ने ट्राली को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। करीब घंटेभर तक हाइवे में वाहनों के पहिए थमे रहे। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और वह सीधे आकर ट्राली से टकरा गया।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader