25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमरे में आरोपी ने महिला के साथ किया था बलात्कार, पुलिस ने बढ़ाई धारा

समान थाने के छत्रपति नगर में आरोपी ने महिला को घर में बंधक बनाकर किया था हमला
less than 1 minute read
Google source verification
pp_madhavan_rape_case.jpg

Who Is Sonia Gandhi Personal Assistant PP Madhavan, Rape Case Filed Against Him In Delhi

रीवा। महिला को कमरे के अंदर बंधक बनाकर उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने पीडि़ता के साथ बलात्कार भी किया था। इस बात का खुलासा महिला के कथन में हुआ जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार की धारा बढ़ा दी है। समान थाने के छत्रपति नगर में एक महिला को आरोपी ने उनके घर में बंधक बना लिया था। कमरे में महिला पर धारदार हथियार हमला किया था और आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचाई थी। 10 जून को यह घटना हुई थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों किसी तरह कमरे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई।

पुलिस ने मंगलवार को पीडि़त महिला के बयान दर्ज कराए

स्वस्थ्य होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पीडि़त महिला के बयान दर्ज कराए। महिला को धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए न्यायालय लाया गया। महिला ने अपने बयान में आरोपी के द्वारा बलात्कार करने की जानकारी दी गई थी। आरोपी ने घटना के पूर्व महिला के साथ बलात्कार किया। जब उसने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के बयान में तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने धारा 376 बढ़ा दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जो फिलहाल जेल में है। महिला द्वारा बयान में बलात्कार की जानकारी दिये जाने पर धारा बढ़ा दी गई है। महिला द्वारा बयान में बलात्कार की जानकारी दिये जाने पर धारा बढ़ा दी गई है।