1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त जारी, रक्षाबंधन से पहले 27 अगस्त को बड़ा उपहार देंगे ‘भैया शिवराज’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन के दौरान मंच से ही लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक पर तीसरी किस्त के 1 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं।

2 min read
Google source verification
ladli behna yojana third installment

लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त जारी, रक्षाबंधन से पहले 27 अगस्त को बड़ा उपहार देंगे 'भैया शिवराज'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सूबे के रीवा जिले में आयोजित राज्यस्तरीय लाडली बहना सम्मेलन के दौरान प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को योजना की तीसरी किस्त की राशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन के दौरान मंच से ही लाडली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक पर तीसरी किस्त के 1 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं। बता दें कि, इस दौरान प्रदेशभर की महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1209.59 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहनों ने राखी भेंट कर अभिनंदन किया।

सम्मेलन के दौरान लाडली बहनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 30 अगस्त को रक्षाबंधन है। इससे पहले 27 अगस्त को आपका भाई फिर आपको कुछ न कुछ उपहार स्वरूप देने वाला है। इस दिन आप सभी से टेलिविजन के जरिए जुड़ूंगा। उन्होंने मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं से निवेदन किया कि, 'मुझे जरूर सुनना'। यही नहीं मुक्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे ये भी कहा कि, लाडली बहना योजना के 1 हजार रुपए शिवराज और सरकार का बहनों के लिए समर्पण का परिणाम है।

यह भी पढ़ें- स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, VIDEO VIRAL, अब आरोपी का हुआ ये हाल


अभी मेरी सवा करोड़ बहनें- शिवराज

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अभी मेरी सवा करोड़ बहनें हैं, जो लगातार बढ़ रही हैं। 21 से 23 की उम्र की बहनों को भी जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के कहने पर जिन्होंने फार्म नहीं भरे और जो रह गईं, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। सवा करोड़ बहनों के लिए सालभर का खर्च 15 हजार करोड़ रुपए आएगा। लेकिन, यहां सीमित नहीं रहेंगे। पैसों का इंतजाम हो रहा है। जैसे ही इंतजाम होगा, 1 हजार से बढ़ाकर 1250, फिर 1500 और इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए महीने तक लेकर जाएंगे।


विकास कार्यो की सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने शहर में कॉलेज चौराहे से अस्पताल चौराहे तक डेढ़ किलोमीटर तक जन दर्शन रोड शो किया। वहीं, सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 153.317 करोड़ रुपए के 20 निर्माण कार्य का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

यह भी पढ़ें- शिकायत लेकर पहुंचे दो पक्षों में थाने में ही चल गए लाठी-डंडे और पत्थर, चुपचाप खड़ी देखती रही पुलिस, VIDEO

Story Loader