10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्भीक होकर करें मतदान, उपद्रवियों से हम निपट लेंगे

प्रथम चरण के पंचायत चुनाव को लेकर भारी पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा

2 min read
Google source verification
Vote boldly, we will deal with the miscreants

Vote boldly, we will deal with the miscreants

रीवा. प्रथम चरण के पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात होगा और उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस बल ने कमर कस ली है। गुरुवार को कलेक्टर मनोज पुष्प व एसपी नवनीत भसीन ने हनुमना, मऊगंज व नईगढ़ी क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों का जायजा। इस दौरान कलेक्टर व एसपी ने आम लोगों से भी मुलाकाते की। उन्होंने कहा कि आप निर्भीक होकर मतदान करें। उपद्रवियों से हम लिपट लेंगे। पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए करीब डेढ़ हजार का बल लगाया गया हैं। इसके अतिरिक्त 80 मोबाइल पार्टियां तीनों ब्लॉक में भ्रमण कर रही हैं जिसमें पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। इनके द्वारा पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर अपराधिक तत्वों, नशा कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रथम चरण के लिए 100 पुलिसकर्मियों का बल रिजर्व रहेगा जिसे आवश्यकता के मुताबिक उपयोग किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों को तत्काल हिरासत में लिया जाएगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों में विशेष चौकसी बरती गई है और यहां पर अतिरिक्त पुलिस व मोबाइल पार्टियां लगाएंगे। पुलिस ने जिन लोगों द्वारा भी विवाद करने का प्रयास किया जाएगा। एसपी ने सभी फोर्स को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि उपद्रव करने वालों को तत्काल हिरासत में ले और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

ब्लैक कमांडो के साथ भ्रमण करेंगे कलेक्टर व एसपी
चुनाव के दौरान कलेक्टर व एसपी ब्लैक कमांडो के साथ भ्रमण करेंगे। करीब 50 ब्लैक कमांडो का बल उनके साथ रहेगा जो हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। यदि किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया तो उनसे निपटने के लिए ब्लैक कमांडो तैयार रहेंगे। मतदान के दौरान कलेक्टर व एसपी लगातार पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और जहां भी समस्या आएगी उसको तत्काल दूर करेंगे।

जिला बदर का आरोपी भ्रमण के दौरान लगा पुलिस के हाथ
जिला बदर के एक आरोपी भ्रमण के दौरान पुलिस के हाथ लगा है। हनुमना पुलिस ने उक्त आरोपी को पकड़ा है जिसको 1 साल की अवधि के लिए जिले से बाहर कर दिया गया था लेकिन वह आराम से घर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है।

विवाद करने वाले करेंगे हवालात में सैर, मतगणना के बाद निकलेंगे बाहर
चुनाव के दौरान विवाद करने वाले हवालात की सैर करेंगे। उनको तुरंत पुलिस हिरासत में लिया और चुनाव होने तक उनको हवालात में ही रहना पड़ेगा। मतगणना के बाद उनको वहां पर छोड़ा जाएगा। इसके लिए सभी थानों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करवा ली गई है। विवाद करने वालों को आवश्यकता पडऩे पर दूसरे थानों में भी शिफ्ट किया जा सकता है। पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान में बाधा उत्पन्न करने वालों के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर वाली है।