2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंची महिला, पुलिसवालों के उड़ गए होश

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया, महिला देर रात हाथ में कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गई.

2 min read
Google source verification
ax.jpg

रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक महिला ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया, महिला देर रात हाथ में कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गई, महिला के हाथ में कुल्हाड़ी और उसका आक्रोश देखकर पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। महिला ने करीब डेढ़ घंटे तक थाने में हंगामा किया, इसके बाद मामला शांत होने पर पुलिस ने भी चेन की सांस ली।

जानकारी के अनुसार दीनदयाल धाम कॉलोनी निवासी महिला कृष्ण गौतम रविवार रात करीब 9 बजे हाथ में कुल्हाड़ी लेकर थाने जा पहुंची, वह सीधे थाने के अंदर घुसी और एक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पुलिसवाले अफसर के सामने ही जा खड़ी हुई, महिला को आक्रोश में देखकर पुलिस वाले भी हैरान थे, आखिर ऐसा क्या हो गया, जो महिला को थाने में कुल्हाड़ी लेकर आना पड़ा, महिला के इस रूप को देखकर आसपास भी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जैसे तैसे पुलिसवालों ने महिला के हाथ से कुल्हाड़ी छिनी, इसके बाद भी काफी देर तक महिला थाने के अंदर और बाहर हंगामा करती रही।

यह भी पढ़ें : 120 की स्पीड में इंदौर से निकली यात्रियों से भरी बस पलटी

महिला हंगामें के दौरान बोल रही थी कि पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ उसका विवाद हुआ है, उसके साथ पड़ोसी महिला ने मारपीट की है, इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया, सिविल लाइन थाने के बाहर बैठकर महिला ने घंटों तक हंगामा किया । बाद में पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया और हंगामा कर रही महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी उसका हंगामा बंद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने कॉलोनी में पहुंचकर पड़ोस की महिला से पूछताछ की, तो पता चला कि पड़ोस वाली महिला के साथ भी उसने ही मारपीट की, वहीं थाने में हंगामा कर रही महिला के परिजनों का कहना था कि व मानसिक रूप से कमजोर है और आए दिन हंगामा करती है। महिला कृष्णा गौतम के पिता और परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर लाकर समझाया, लेकिन वह फिर भी नहीं मानी और हंगामा करती रही।

Story Loader