
108 ambulance service can stop anytime
सागर. जिले में एक बार फिर १०८ एम्बुलेंस सेवा पर हड़ताल का खतरा मंडरा रहा है। जिगित्सा हेल्थ हेयर द्वारा ११ अप्रैल को इंदौर में लेबर कमिश्नर के समक्ष हुए समझौते की शर्तों का पालन न करने के विरोध में एम्बुलेंस के करीब ४१ ऑफ ड्यूटी और सेवा से बाहर या होल्ड किए गए ५९ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने सीएमएचओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। १०८ एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल अहिरवार ने बताया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों से १२ घंटे तक काम कराया जा रहा है जबकि श्रम नियमों के अनुसार ८ घंटे ही काम कराया जा सकता है। कर्मचारियों की अन्य कुछ मांगे भी हैं, जिन्हें कंपनी लगातार अनसुना कर रही है।
कर्मचारियों के हित की अनदेखी
शनिवार से शुरू हुई हड़ताल के दौरान सागर में २४ एम्बुलेंस पर तैनात कर्मचारियों के अलावा ९० ऑफ ड्यूटी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल रविवार और मांगों पर सहमति न बनने पर आगे भी जारी रह सकती है। कंपनी द्वारा कर्मचारियों के हित की अनदेखी करने पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने एम्बुलेंस सेवा ठप करने की भी चेतावनी दी है।
ट्रकों में नहीं किया माल का परिवहन, हड़ताल की चेतावनी
डीजल-पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करने का विरोध
सागर. ऑल इंडिया मोर्टर ट्रांसपोर्ट के आह्वान पर डीजल पेट्रोल को जीएसटी में शामिल करने, टोल नाके समाप्त करने, डीजल की बढ़ी दरें कम करने सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में शनिवार को जिले के ट्रकों में माल का परिवहन नहीं किया गया। हालांकि दूध, सब्जी, फल, दवाइयां जैसी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन प्रभावित नहीं हुआ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह दुग्गल ने बताया कि डीजल के दाम बढऩे और परिवहन की दर न बढ़ाए जाने के कारण ट्रांसपोर्टर नुकसान सहकर व्यवसाय कर रहा हैं। अगर सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जवाबदारी सरकार की होगी।
Published on:
13 May 2018 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
