27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 Tips for our Daily Worship : क्या आपको पूजन का फल नहीं मिल रहा, जीवन में अशांति है, तो इन बातों का रखें ध्यान

पूजन करने से पहले रखें यह ध्यान, जीवन बन जाएगा सुखमय

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Nov 22, 2017

12 Tips for our Daily Worship

12 Tips for our Daily Worship

सागर. आप रोजाना पूजन कर रहे हैं। घर में या फिर मंदिर में। इसके बाद भी कहीं न कहीं जीवन में अशांति है, तो मन में सवाल उठता है कि आखिर कहां कमी है। दरअसल, हम जाने-अनजाने छोटी-बड़ी गलतियां कर जाते हैं और अपने जीवन को संकट में डाल लेते हैं। पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाएगा तो उसका पूरा फल हमें मिलेगा और जीवन सुखमय हो जाएगा। हालांकि कई लोग इन बातों का विशेष ध्यान रखते हैं, फिर भी जो लोग नहीं जानते उन्हें इनका भलीभांति ध्यान रखना चाहिए। चाहे आप रोजाना पूजन करते हों या फिर विशेष पर्व पर कथा आदि।

पं. शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि अज्ञानता या भूलवश की जाने वालीं ऐसी कौन सी गलतियां हैं, जिन्हें हमें नहीं करना चाहिए या सुधारना चाहिए। इन छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रख हम विधि-विधान से पूजन कर मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।

1. पूजन के लिए दीपक से दीपक को नहीं जलाना चाहिए। यह अशुभ होता है।
2. यज्ञ, श्राद्ध आदि में काले तिल का प्रयोग करना चाहिए, सफेद तिल का नहीं।
3. शनिवार को पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए। पीपल की सात परिक्रमा करनी चाहिए।
4. जप करते समय जीभ या होंठ को नहीं हिलाना चाहिए। इसे उपांशु जप कहते हैं। इसका फल सौगुना फलदायक होता है।
5. किसी भी स्थान पर देव प्रतिमा देखकर अवश्य प्रणाम करें।
6. अक्षत देवताओं को तीन बार तथा पितरों को एक बार धोकर चढ़ावें।
7. पान का अग्रभाग (डंठल) तोड़कर चढ़ाएं।
8. सड़ा हुआ पान या फूल कभी न चढ़ाएं।
9. सभी धार्मिक कार्यों में पत्नी को अपने दाहिनी तरफ बिठाकर धार्मिक क्रियाएं सम्पन्न करनी चाहिए।
10. पूजन करने वाले ललाट पर तिलक लगाकर ही पूजा करें।
11. पूर्व दिशा में बैठकर अपने बांयी ओर घंटा, धूप तथा दाहिनी ओर शंख, जलपात्र एवं पूजन सामग्री रखें।
12. घी का दीपक अपने बांयी ओर तथा देवता को दाहिने ओर रखें एवं चावल पर दीपक रखकर प्रज्वलित करें।