8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्वेतांबर जैन समाज का 145 वर्ष प्राचीन मंदिर, आठ दिनों तक मनेगा जिन भक्ति महोत्सव

. श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व शनिवार से शुरू हो गए। आठ दिवसीय पर्युषण पर्व 7 सितंबर तक चलेंगे। बड़ा बाजार के मोहननगर वार्ड में 145 वर्ष प्राचीन एक मात्र श्वेतांबर जैन मंदिर में उत्साहपूर्वक महोत्सव मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Sep 01, 2024

jainmandir

jainmandir

श्वेतांबर समाज के शुरू हुए पर्युषण पर्व

सागर. श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व शनिवार से शुरू हो गए। आठ दिवसीय पर्युषण पर्व 7 सितंबर तक चलेंगे। बड़ा बाजार के मोहननगर वार्ड में 145 वर्ष प्राचीन एक मात्र श्वेतांबर जैन मंदिर में उत्साहपूर्वक महोत्सव मनाया जाएगा। इस मंदिर का सन् 2019 में जीर्णोद्धार हुआ है और इसे मकराना मार्बल पत्थर से बनाया गया है। इस मंदिर के मूलनायक शांतिनाथ भगवान सहित पंच परमेष्ठियों की प्रतिमाएं विराजित है, साथ ही पद्मावती माता एवं माणिभद्र वीर देव की प्रतिमा भी प्रतिष्ठित है । पीसी जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व आत्म विकास एवं कर्मों की निर्जरा के लिए वीतराग भगवंतो द्वारा प्ररूपित धर्म आराधना का पर्व है। इस पर्व में देवगुरू धर्म की आराधना के साथ आत्मोपासना की जाती है। आठ दिनों के इस पर्व में त्याग, तपत्या, जिन भक्ति महोत्सव, सामायिक, प्रतिक्रमण, दान, शीलभाव आदि की आराधना की जाती है। इस पर्व में मुख्य रूप से पहला दिन अठ्ठाईघर, चौथा दिन कल्पघर, पांचवां दिन जन्म वाचन एवं अंतिम आठवां दिन सवंत्सरी पर्व का विशेष महत्व है। पहले दिन मंदिर में विधान, अष्ठ प्रकार की पूजा, जिन भक्ति का कार्यक्रम संपन्न किया गया है। कार्यक्रम के लाभार्थी अभय कुमार मुणोत परिवार रहे।