8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking : 15 साल की छात्रा को कमरे में बंद कर दिन भर किया गैंगरेप, रात को सड़क पर फेंका

नाबालिग को सुबह घर से उठाया, दिन भर चार दरिंदों ने किया मुंह काला, रात में सड़क पर फेंका

2 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Jul 04, 2018

Big Breaking : 15 साल की छात्रा को कमरे में बंद कर दिन भर किया गैंगरेप, रात को सड़क पर फेंका

Big Breaking : 15 साल की छात्रा को कमरे में बंद कर दिन भर किया गैंगरेप, रात को सड़क पर फेंका

सागर. मंदसौर, सतना के बाद अब सागर जिले में भी दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कक्षा 10वीं की एक छात्रा को अगवा कर चार दरिंदों ने न सिर्फ उसके साथ अनेक बार दुराचार किया, बल्कि रात में मरने के लिए सड़क पर फेंक दिया। गनीमत रही कि परिचितों ने लड़की को पड़ा देख लिया और अस्पताल पहुंचा दिया। पीडि़ता ही हालत गंभीर बताई जा रही है। इस खौफनाक मामले के सामने आने के बाद हर आंख में आंसू में है। लोग फिर एक स्वर में दरिंदगों को सजा-ए-मौत देने की मांग करने लगे है। हालांकि, देवरी थाना पुलिस ने पीडि़ता से चर्चा करने के बाद शून्य पर अपराध दर्ज कर डायरी संबंधित पुलिस थाना को फॉरवर्ड कर दी है। इसके बाद प्रकरण में आगे की जांच होगी। इधर चारों आरोपी फरार बताए जा रहे है।

मामला सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाली एक 15 वर्षीय कक्षा दसवीं की छात्रा मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे बेसुध हालात में एक स्कूल के सामने सड़क पर पड़ी मिली थी। जिसे कुछ स्थानीय लोगों द्वारा देखने के बाद परिजनों को जानकारी मिली। तत्कान की 108 के माध्यम से पीडि़ता को रात 12 बजे देवरी की सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कोई उपचार नहीं मिल सका। इस दौरान पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

वारदात सुनकर पिता के नहीं थम रहे आंसू


सड़क पर पड़ी बेटी को अपने हाथों से उठाकर एंबूलेंस में रखने वाले पिता ने अब उसके इस हाल में जाने की वजह जानी तो वह स्तब्ध हो गया। बेटी के साथ हुईं दरिंदगी की कहानी सुनकर उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। डरी-सहमी बेटी ने पिता को बताया कि सुबह पास ही रहने वाली एक महिला उसे अपने घर ले गई थी। जहां उसने एक कमरे में उसे बंद कर दिया था। इसके बाद करीब दो घंटे बाद चार युवक वहां पहुंचते है और फिर दरिंदगी की हदें पार होती है। इंसानियत शर्मसार होती है।

बताया गया है 15 साल की नाबालिग के साथ चारों युवकों द्वारा बारी-बारी कई बार रेप किया जाता है। लड़की बचकर भागने का प्रयास करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। दिन भर उस मासूम के साथ हवसी अत्याचार, दुराचार करते रहते है। दिन भर के बाद भी जब हवसियों की जरूरत पूरी नहीं होती तो वह पीडि़ता को उठाकर दूसरी जगह ले जाते है और फिर दुराचार करते है और रात में जब लड़की की हालत बिगड़ती नजर आती है तो मरने के लिए सड़क पर फेक देते है। इस पूरी वारदात के बाद पूरा समाज शर्मसार है। देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता और उसके परिजनों के प्राथमिक बयान के आधार पर शून्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना फॉरवर्ड कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।