
vivah
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा सकल पंच ने आदर्श विवाह सम्मेलन हुआ आयोजन
सागर. अखिल भारतीय ग्वाल महासभा सकल पंच ने आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन 15 मुहाल ग्वालटोली सदर में किया। सम्मेलन में 51 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। मंत्रोच्चार के साथ वरमाला और सात फेरे हुए। इसके पहले गाजे-बाजों के साथ बारात भी निकाली गई। डीजे, घोड़ा बग्गी, राधा कृष्ण झाकी, ललितपुर के अखाड़ा दल का प्रदर्शन करते हुए सभी बाराती आयोजन स्थल तक पहुंचे। जहां सभी दूल्हों का वधु पक्ष ने टीका द्वाराचार किया। मंच पर सभी 51 जोड़ों की वरमाला हुआ। आशीष महाराज के मंत्रोच्चार कर वरमाला संपन्न कराई।
आर्दश सामूहिक विवाह सम्मेलन में मां बीजासेन उपासक मुन्नी देवी, मुख्य अतिथि के पूर्व हर्ष यादव, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सीताराम यादव, सकल माते रामप्रसाद ग्वाल, सकल चौधरी कमल चौधरी सकल दीवान, कन्हैया गुजेले एवं एड. श्वेता यादव सहयोगी रही। सम्मेलन अध्यक्ष यश यादव बताया कि ग्वाल समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल टीसी, सुन्दर ग्वाला, अरविंद ग्वाल, पवन यादव, हीरा पहलवान,धनीराम ग्वाल गुना, नारायण ठेकेदार,रामलाल सतोगिया, प्रहलाद यादव,तरूण ग्वाल, अमर यादव, नंदकिशोर यादव नर्मदापुरम एवं रौशन पहलवान आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम यादव ने किया ।
Published on:
04 Feb 2025 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
