सागर

ओला प्रभावित क्षेत्र का अपर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

सागर. जिले में बीते दिन हुई ओलावृष्टि व वर्षा से प्रभावित क्षेत्र का अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसानों से चर्चा भी की और उनकी फसलों को गंभीरता के साथ देखा। अपर कलेक्टर ने बताया कि शुक्रवार की शाम हुई ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र […]

less than 1 minute read
Mar 25, 2025
  • तैयार किया जा रहा है विस्तृत प्रतिवेदन

सागर. जिले में बीते दिन हुई ओलावृष्टि व वर्षा से प्रभावित क्षेत्र का अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने किसानों से चर्चा भी की और उनकी फसलों को गंभीरता के साथ देखा। अपर कलेक्टर ने बताया कि शुक्रवार की शाम हुई ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सागर, रहली विकासखंड में ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई थी, जहां निरीक्षण किया है। प्रशासनिक टीम ने सागर तहसील के ग्राम पड़रिया (भगवंतपुरा), ग्राम धुरा व गढ़ाकोटा तहसील के ग्राम ऊमरा, चौका, चन्द्रपुरा में फसलों का मुआयना किया और रिपोर्ट तैयार की।

Published on:
25 Mar 2025 05:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर