1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी का गेट मिला बंद, नाराज किसान बोले- इससे अच्छी मम्मा की सरकार थी

किसानों की बात सुनने के लिए मंडी में कोई कर्मचारी उपस्थित नही था

3 min read
Google source verification
Agricultural Produce Market Purchase Center Dispute Farmers Bothered

Agricultural Produce Market Purchase Center Dispute Farmers Bothered

बांदरी. कृषि उपज मंडी में तुलाई न होने के कारण सोमवार को बडी संख्या में किसान परेशान होते नजर आए। बांदरी मंडी में पिठौरिया, अटाटीला और पहरगुआं सेक्टर बनाए गए हैं। इस दौरान ग्राम बोवई, मडडावन मार, खडौआ, ग्रन्ट, बरोदिया कला, पिठोलिया समेत २५ गांवों के किसान अपनी उपज टै्रक्टर ट्रॉली लेकर आए थे। इस दौरान मंडी के गेट पर ताला लगा होने के कारण किसान दिन भर परेशान होते रहे। किसानों की बात सुनने के लिए मंडी में कोई कर्मचारी उपस्थित नही था।
भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तिलक सिंह लोधी ने बताया कि हमारे लिए शुक्रवार को कहा था कि आपकी तुलाई सोमवार को होगी अब हम माल लेकर आ गए लेकिन यहां सुनने वाला कोई नही है। मडिया कीरत के किसान रवि राजपूत ने कहा कि हम माल तुलाने के लिए आठ दिन परेशान हो रहे हैं। जब हमारे मम्मा शिवराज सिंह की सरकार थी हम इतने परेशान कभी नहीं हुए।
यहां पर व्यापारियों का माल बडी मात्रा में तौला जाता है। इसी प्रकार किसान देविन्द्र सिंह यादव, तुलसीराम साहू, भरत सिंह, लक्ष्मीनारान, सुकमाल जैन, अजय सिंह, विनोद जैन, हरपाल सिह,परम सिंह सहित बडी संख्या में किसान परेशान होते रहे।
कुछ किसान स्वयं के वाहन से माल तुलाने के लिए लाए थे। लेकिन बहुत से किसान अपना माल तुलाने के लिए किराये का वाहन लिए थे उनका कहना था मुझे फिर से किराया देना पडेगा। माल की तुलाई न होने से सडक पर वाहनों की लम्बी-लम्बी लाइन लगी हुई थी।

कैसी भी उपज हो पास करो, कांग्रेसियों की इस धमकी के बाद भागा सर्वेयर, खरीदी रुकी, अधिकारी ने संभाला मोर्चा
रहली. चुनाव के बाद अब समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे उड़द केन्द्र राजनीति का अड्डा बनने लगे हैं। सोमवार को रहली कृषि उपज मंडी में कुछ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे एवं खरीदी केन्द्रों पर किसानों की समस्याएं जानी।
किसानों ने उन्हे बताया कि सर्वेयर द्वारा माल खरीदी में परेशान किया जा रहा है और माल को निरस्त किया जा रहा है जिसपर कांग्रेस नेता जीवन पटैल, कमलेश साहू ने मंडी प्रांगण में किसानों एवं केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अब किसी भी किसानों का माल को निरस्त नहीं किया जाएगा अब हमारी सरकार बन गई है। यदि कोई माल नहीं खरीदा या रिजेक्ट करता है तो मेरे फोन नम्बर पर संपर्क करें। माल कैसा भी हो सर्वेयर को पास करना पडेगा। केन्द्र प्रभारी को खरीदना पड़ेगा एवं वेयर हाउस वाले को जमा करना पड़ेगा। जिसके बाद केन्द्रों पर मौजूद सर्वेयर पर जब खराब माल खरीदी का दबाव बनाया गया तो सर्वेयर केन्द्र छोड़ कर भाग खडा हुआ जिससे करीब 1 घंटे खरीदी बंद हो गई। बलेह केन्द्र के सर्वेयर सौरभ ने बताया कि कुछ लोग अनावश्यक गाली गलौच कर के धमका रहे थे कि माल पास नहीं किया तो ठीक नहीं होगा इसके बाद वह केंद्र से भाग गया। एसडीएम पहुची मौके पर- खरीदी रुकने की सूचना जब एसडीएम अंजली शाह को मिली थे वे फौरन मंडी पहुची और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बात की तो कांग्रेस नेताओ ंंने उनसे भी वही बात कही। जिस पर एसडीएम ने सर्वेयर को बुलाया और माल फिर से सामने चेक कराया जिसमें पाया की माल में खराब दाने ज्यादा हैं।
उन्होंने किसान को बताया कि माल की ग्रेडिंग करा के लाओ तो तुलाई हो जाएगी। किसान नीरज कुर्मी ने बताया कि पहले जब सर्वेयर ने कहा था तो मैं स्वयं जा रहा था लेकिन इन लोगों ने रोक लिया और कहा था की तुम्हारा माल हम तुलवाएंगें तुम केवल खडे रहो। कांग्रेस की मांग पर एसडीएम ने मंडी सचिव को ग्रेडर खरीदने करने के लिए प्रस्ताव डालने को कहा साथ ही मंडी प्रांगण में अतिरिक्त छन्ना, ग्रेडर लगाने की बात कही।

Story Loader