3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीबों के लिए फरिश्ता बनी सरोकार योजना

लॉक डाउन के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, मंदिरों के पास मौजूद निर्धनों को कराया जा रहा है भोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 25 Mar 2020, 9:00 AM IST

गरीबों के लिए फरिश्ता बनी सरोकार योजना

An angel became a concern scheme for the poor

सागर. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डॉउन किए गए जिले में सभी ओर सन्नाटा पसरा रहा। मंदिरों के बंद होने से यहां दूसरों कृपा पर जीवन गुजार रहे गरीबों केके लिए प्रशासन की सरोकार योजना फरिश्ता बन कर उभरी है। मंगलवार को योजना के तहत बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, व मंदिरों के आसपास बैठे निर्धन गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया। कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने जिले में 25 मार्च तक के लिए जिले की राजस्व सीमाओं में लॉक डाउन घोषित किया है। इस स्थिति में निर्धनों को भोजन की समस्या को देखते हुुए सरोकार योजना का नोडल अधिकारी डीईओ डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी को नियुक्त किया गया है। डॉ. तिवारी ने अपने दल के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शनि मंदिर, परेड , भूतेश्वर, बालाजी मंदिर, कठुआ पुल हनुमान मंदिर सहित जहां गरीब निर्धन मौजूद थे वहां पहुंचकर उनके हाथ धुलवाकर कर भोजन उपलब्ध कराया। डॉ. तिवारी ने बताया कि शाम को भी शाम 7 बजे से भोजन वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा भोजन वितरण के दौरान मनोज तिवारी, संजय श्रीवास्तव, शशि भूषण तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, राकेश तिवारी आदि मौजूद थे।