14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल, रेस्तरां पर प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, अठारह सिलेंडर किए जब्त, अन्य संसाधान उपयोग करने की दी समझाइश

बीना. कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी होने लगी है और व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम विजय डेहरिया के मार्गदशन में राजस्व, खाद्य विभाग, नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल, रेस्तरां से 18 गैस सिलेंडर जब्त किए। साथ ही गैस की जगह अन्य […]

2 min read
Google source verification
Administration takes joint action against hotels and restaurants, seizes 18 cylinders, advises on alternative resources

होटल संचालक को समझाइश देते हुए एसडीएम

बीना. कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी होने लगी है और व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम विजय डेहरिया के मार्गदशन में राजस्व, खाद्य विभाग, नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल, रेस्तरां से 18 गैस सिलेंडर जब्त किए। साथ ही गैस की जगह अन्य संसाधन अपनाने की समझाइश दी है।
टीम ने श्रीनाथ पाव भाजी से 6, जैन होटल से 4, अरुण किराना से 5, सिटी सेंटर होटल से 1, प्रिंस होटल से 1, एफएम मोमोज से 1 गैस सिलेंडर जब्त किया है। साथ ही करीब डेढ़ दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करने की हिदायत दी गई। एसडीएम ने एचपी गैस गोदाम का भी निरीक्षण किया, जहां करीब 500 घरेलू सिलेंडर का स्टॉक होना बताया गया। एसडीएम ने बताया कि घरेलू गैस पर्याप्त है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही कमर्शियल गैस की सप्लाई न आने पर होटल, रेस्तरां संचालकों को अन्य संसाधन अपनाने की समझाइश दी गई है। यदि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हुए कोई मिलता है, तो कार्रवाई की जाएगी। टीम में नायब तहसीलदार हेमराज मेहर, कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी सौरभ यादव, थाना प्रभारी अनूप यादव, शहर पटवारी दीपक कलावत, कुलदीप तिवारी, नगर पालिका से विवेक ठाकुर, लोकेन्द्र तिवारी आदि शामिल थे।

आवासीय क्षेत्र से गैस वितरण करने पर 66 सिलेंडर जब्त
कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि राय गैस एजेंसी संचालक चंद्रशेखर वार्ड से गैस सिलेंडर की सप्लाई कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान 66 भरे और 227 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सिलेंडर की जब्ती कर एजेंसी संचालक के ही सुपुर्द किए गए हैं। संचालक ने दस्तावेज होने की बात कही है, जिनकी जांच की जाएगी।

नहीं की जा रही होम डिलीवरी
लगातार बुकिंग होने से गैस कंपनियां बुकिंग बंद कर रही हैं और जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग हो जाती है, तो उन्हें लाइन में लगकर सिलेंडर लेने पड़ते हैं, क्योंकि होम डिलीवरी बंद है। जबकि एसडीएम ने गैस एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए हैं, जिससे एक जगह भीड़ एकत्रित न हो।

होटल संचालकों ने भट्टी मंगाना किया शुरू
गैस न मिलने पर होटल, रेस्तरां संचालकों को परेशानी हो रही है। इसके बाद व्यापारियों ने डीजल भट्टी मंगाना शुरू कर दी हैं। साथ ही कोयला भट्टी का उपयोग भी किया जा रहा है। वहीं, शादी समारोहों में खाना बनाने गैस नहीं मिल रही है।