8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा स्तरीय पांच दिवसीय खेल महोत्सव 28 नवंबर से

– नरयावली विधानसभा में होगा आयोजन, महोत्सव की तैयारियों के लिए विधायक लारिया ने ली बैठक सागर. नरयावली विधानसभा में कई वर्षों से विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव के आयोजक विधायक प्रदीप लारिया रहते हैं। इसी क्रम में आगामी 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने […]

less than 1 minute read
Google source verification

- नरयावली विधानसभा में होगा आयोजन, महोत्सव की तैयारियों के लिए विधायक लारिया ने ली बैठक

सागर. नरयावली विधानसभा में कई वर्षों से विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव के आयोजक विधायक प्रदीप लारिया रहते हैं। इसी क्रम में आगामी 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय खेल महोत्सव की विधानसभा स्तरीय वृहद समन्वय बैठक विधायक लारिया की उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक में विधायक लारिया ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने, उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई वर्षों से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव-2024 का यह पांच दिवसीय आयोजन 28 और 29 नवंबर को नगना, नरयावली और 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक न्यू स्टेडियम बटालियन मार्ग मकरोनिया में विभिन्न खेल विधाओं एवं आयु वर्ग के खेल स्कूली और ओपन आयोजित किए जाएंगे। बैठक में डीइओ अरविंद जैन, खेल अधिकारी संजय दादर, प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने खेल महोत्सव में शामिल किए गए विभिन्न खेल विधाओं की विस्तृत जानकारी दी।