8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान न्याय यात्रा के पहिए थामने की कोशिश, कांग्रेसी धरने पर बैठे तो पुलिस पीछे हटी

– मकरोनिया चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष पचौरी को रोकने की कोशिश, देर रात तक नहीं दी रैली की अनुमति – मंडी में एकजुट हुए कांग्रेसी सागर. कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन में हलचल देखने को मिली। इसकी हकीकत मकरोनिया चौराहे पर उस वक्त नजर आई, जब […]

2 min read
Google source verification

- मकरोनिया चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष पचौरी को रोकने की कोशिश, देर रात तक नहीं दी रैली की अनुमति

- मंडी में एकजुट हुए कांग्रेसी

सागर. कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन में हलचल देखने को मिली। इसकी हकीकत मकरोनिया चौराहे पर उस वक्त नजर आई, जब जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में आयोजित हो रही किसान न्याय यात्रा को रोक लिया गया। तय कार्यक्रम में व्यवधान डालने पर शहर अध्यक्ष पचौरी समेत अन्य कांग्रेसी चौराहे पर ही धरना पर बैठ गए। पचौरी ने कहा कि यह उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था, जिसका प्रशासन व पुलिस को आवेदन भी दिया था। इसके बावजूद पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से विरोध किया। सड़क पर कांग्रेसियों की भीड़ जमा होते देख, पुलिस को पीछे हटना पड़ा और अंततः शहर कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा आगे बढ़ी।

रोकने की लगातार कोशिश की: पचौरी

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि प्रशासन गुरुवार से ही शायद ऐसे प्रयास कर रहा था कि कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा आयोजित ही न हो सके। यही वजह है कि उन्हें गुरुवार की देर रात तक यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। पचौरी ने कहा कि कांग्रेसी शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की मांगों को जनता व प्रशासन के सामने उठा रहे थे, इसके बावजूद रैली में प्रावधान डालने की कोशिश की गई, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता आखिरी क्षण तक डटे रहे।

ट्रैक्टर रैली के रूप में गल्ला मंडी पहुंचे किसान

जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किसान न्याय यात्रा की स्वीकृति प्रशासन ने अचानक निरस्त कर दी। तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंडी को सभा स्थल बनाया। चारों तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस व प्रशासन ने सभा स्थल पर पहुंचने से रोका, जिससे सैकड़ों ट्रेक्टर सभा स्थल पर नहीं पहुंच पाए। इस मौके पर ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक सुनील जैन, रक्षा राजपूत, प्रभु सिंह ठाकुर, ज्योति पटेल, जीवन पटेल, कृष्णा सिंह, कमलेश साहू समेत अन्य शामिल रहे। सभा का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया, तो वहीं आभार सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने व्यक्त किया।