
सागर. वैसे तो पुलिस थाने का नाम सुनते ही हर कोई सहम सा जाता है लेकिन सागर के एक पुलिस थाने से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो ये बताती हैं कि अब मध्यप्रदेश में पुलिस की छवि बदल रही है। अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही पुलिस सामाजिक सरोकार के काम भी कर रही है और थाने का स्टाफ परिवार की तरह काम कर रहा है। तस्वीरें सागर के मोतीनगर थाने की है जहां एक महिला आरक्षक की गोद भराई की रस्म पूरे रीति रिवाज के साथ थाने के स्टाफ की मौजूदगी में थाने में ही पूरी की गईं।
थाने में गोद भराई
मोतीनगर थाने में महिला डेस्क का नजारा शुक्रवार शाम को बदला बदला सा था। यहां खाकी वर्दी की जगह महिला पुलिसकर्मी रंग बिरंगे कपड़े पहने हुई थीं और उत्सव सा माहौल था। जिन टेबिलों पर फाइलें होती थीं वहां पर फलों व पूजा की थाली रखी हुई थी। दरअसल ये सब तैयारी थी थाने में तैनात महिला आरक्षक अपर्णा कटारे की गोदभराई की। अपर्णा प्रेग्नेंट हैं और उनका आखिरी महीना चल रहा है लेकिन ड्यूटी से छुट्टी न मिलने के कारण वो अपनी गोद भराई की रस्म कराने के लिए अपनी ससुराल या मायके नहीं जा पा रही थीं। इस बात की जानकारी जब थाने की महिला सब इंस्पेक्टर आसिमा गौतम को लगी तो उन्होंने थाने के स्टाफ से बातचीत कर थाने में ही अपर्णा की गोदभराई का कार्यक्रम कराने की तैयारी की और पूरे स्टाफ की मौजूदगी में थाने में ही शुक्रवार को अपर्णा की गोदभराई की रस्म पूरी की गई।
देखें वीडियो-
एसआई ने मां और टीआई ने भाई का निभाया फर्ज
अपर्णा की गोद भराई की रस्म के दौरान थाने में तैनात एसआई ने मां और टीआई ने भाई का फर्ज अदा किया। पंडित अशोक महाराज को बुलाया गया जिन्होंने पूरे वैदिक रीति रिवाज से गोद भराई की रस्म को पूरा कराया। बता दें कि आरक्षक अपर्णा कटारे की शादी पिछले साल 21 अप्रैल को भोपाल में रहने वाले प्रखर शर्मा के साथ हुई थी। वो सागर में अपने भाई अनिरुद्ध कटारे के साथ रहती हैं ।
देखें वीडियो-
Published on:
18 Mar 2023 06:37 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
