27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Candidate list mp : सागर में दो नए चेहरों के साथ उतरेगी बीजेपी, महिला पर नहीं भरोसा

सागर जिले की सभी विधासनभा पर बीजेपी ने उतारे प्रत्याशी, ये है नाम

2 min read
Google source verification

सागर

image

Samved Jain

Nov 02, 2018

BJP Candidate list mp : सागर के दो नए चेहरों के साथ उतरेगी बीजेपी, महिलाओं पर नहीं भरोसा

BJP Candidate list mp : सागर के दो नए चेहरों के साथ उतरेगी बीजेपी, महिलाओं पर नहीं भरोसा

सागर. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के तहत आज 2 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सागर जिले की सभी विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिन नामों की घोषणा सागर जिले में की गई है, उनमें दो चेहरे बीजेपी ने नए रखे है। सागर सांसद लक्ष्मीनारायण के बेटे सुधीर यादव को सुरखी विधानसभा से सिटिंग विधायक पारुल साहू का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं आरएसएस से जुड़े रहे नेता तेजी सिंह राजपूत को देवरी विधानसभा से टिकट दिया गया है। वह यहां से कांग्रेस के सिटिंग एमएलए हर्ष यादव को टक्कर देंगे।

इसके अलावा भाजपा की लिस्ट में बीना विधानसभा से महेश राय, खुरई विधानसभा से भूपेंद्र सिंह, रहली से गोपाल भार्गव, नरयावली से प्रदीप लारिया, सागर विधानसभा से शैलेंद्र जैन और बंड विधानसभा से हरवंश राठौर को भाजपा ने 2018 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सागर में टिकट को लेकर काफी घमासान देखने मिल रहा था। जिसमें सागर से विधायक शैलेंद्र जैन की छबि धूमिल करने जैसे प्रयास भी किए गए थे। इसके अलावा सागर से ब्राह्मण चेहरे जैसी बातों को भी हवा दी गई थी, लेकिन भाजपा ने आखिरकर शैलेंद्र जैन पर ही भरोसा जताया है।

एक भी महिला पर नहीं जताया भरोसा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2018 विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट में सागर की सभी आठों विधानसभाओं पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में एक भी महिला पर भाजपा ने भरोसा नहीं जताया है। इससे पहले 2013 में सुरखी से पारुल साहू को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था, जो यहां से चुनाव जीती भी थी, लेकिन इस बार पार्टी ने उन भर भरोसा नहीं जताया है।

Read also sagar breaking

सागर विधानसभा से टिकट के लिए जोर लगा रहे उमा भारती के करीबी कहे जाने वाले मुकेश जैन ढाना के मंसूबों पर फिरा पानी। निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव। नामांकन-पत्र खरीदा।