
अमझरा घाटी पर विश्राम भवन बनाने सब एक मत
रजवांस. सिद्ध क्षेत्र अमझरा घाटी पर एक सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मनोहर लाल चौबे ने की उन्होंने कहा कि जन कल्याण परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण एवं भण्ङरा किया गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश के सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
साथ ही इस बैठक में होली मिलन का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले हनुमान जी को नमन किया गया। इसके बाद एक दूसरे को रंग गुलाल लगातार गले मिले।
बैठक में आर एन शुक्ला ने उद्गार व्यक्त करते कहा कि धर्मशाला का निर्माण विधिवत रूप से भव्यता के साथ आर्किटेक्ट द्वारा नक्शे के अनुसार किया जाएगा उन्होंने बताया कि विश्रामलय का निर्माण के लिए ग्यारह लाख रुपये शीघ्र दे दिया जाएगा। बैठक में सुनील चोबै द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिसका सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रशंसा की ।
मध्यप्रदेश के मनोज तिवारी ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज एक बुद्धि जीव समाज है सभी आपसी मतभेद भुलाकार एक दूसरे का सुख दु:ख में साथ देना चाहिए तब तक जाकर ब्राह्मण समाज आगे तरक्की करेगा।
इस दौरान प्रकाश चौबे, मनोहर चौबे. राजू तिवारी. ढल्लन महाराज, मनोज तिवारी हरदौट, मनोज तिवारी बरोदिया कलां, गुड्डू चौबे, गजानन दुबे, दीपक दुबे, मुकेश नायक, लक्ष्मण मिश्र, पप्पू कौशिक, बिनोद तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, योगेश पटैरिया, महादेव समाधिया, बृजेश पटैरिया, कृष्ण कुमार तिवारी, कृपेन्द्र पाठक, राजेश राजोरिया, एराकेश दुबे, पंकज चौबे, रामरतन तिवारी, हरी तिवारी, अंनत राम चौबे, विनीत तिवारी, शरद संज्ञा, अनिल रिछारिया खिमलासा आदि मौजूद थेे।
Published on:
16 Mar 2020 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
