13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी दूसरे से तय हुई, बारात लेकर दूसरा दूल्हा आया, वरमाला के बाद दुल्हन ने जानी सच्चाई फिर किसी और से हुआ विवाह

लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़के पक्ष सच्चाई छुपाकर शादी कर रहे थे। लड़की के इंकार के बाद बिना दुल्हन ही बारात को वापस लौटना पड़ा था।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Pawan Tiwari

Jul 11, 2019

bride refused marriage

शादी दूसरे से तय हुई, बारात लेकर दूसरा दूल्हा आया, वरमाला के बाद दुल्हन ने जानी सच्चाई फिर किसी और से हुआ विवाह

सागर. मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक युवती के इंकार के बाद बारात लौट गई। और उसका विवाह उसी मंडप पर एक दूसरे लड़के के साथ हुआ। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़के वालों ने लड़के की सच्चाई छुपा कर शादी कर रहे थे। लड़की के शादी से इंकार के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।


मामला सागर जिले के कोंरजा गांव का है। इस गांव में रहने वाली एक युवती की शादी मेवली गांव के एक युवक के साथ तय हुई। शादी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लड़के पक्ष वाले मंगलवार को बारात लेकर लड़की के घर पहुंचे। बारात लड़की के दरवाजे में पहुंची तो पहले बारात का स्वागत किया गया और फिर उसके बाद शादी की रस्म शुरू हुईं। इस दौरान वरमाला भी हो गया था। लेकिन अंतिम समय में लड़की ने शादी के लिए इंकार कर दिया। जिस कारण से बारात वापस लौट गई।

किसी और को दिखाया कोई और बारात लाया
बारात मंगलवार को रात मेवली पहुंची और वरमाला भी हो गया। लेकिन अचानक दुल्हन को पता चला की दूल्हा दिव्यांग है तो उसने शादी से इंकार कर दिया। लड़के पक्ष वालों ने युवती को समझाया लेकिन दूल्हन से शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष वालों का कहना है कि लड़के वालों ने ये बात छुपाई थी थी लड़का दिव्यांग है। उन्होंने कहा कि जब हम टीका (शादी की रस्म) के लिए गए थे तो लड़का दूसरा था और अब लड़का दूसरा है। लड़की के इंकार के बाद बारात वापस लौट गई।

दूसरे लड़के से हुई शादी
बारात वापस जाने के बाद लड़की के परिजनों ने दूसरे लड़के से संपर्क किया तो खुरई निवासी एक युवक से बुधवार को लड़की की शादी कर दी गई।