
शहर में रविवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। सुबह से ही रिमझिम बारिश की वजह से उमस पर भरी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में इस सीजन की अब तक 133.4 मिमी बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि शहर में हल्की बारिश होगी। इससे जलस्तर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष ज्यादा बारिश हुई है। पिछले वर्ष 29 जून तक 85.6 मिमी बारिश हुई थी। सौराष्ट और कच्छ के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाडी़ के उत्तरी भाग और तटीय बंगलादेश, पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके उत्तरी, ओडिसा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है। शहर में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
Published on:
30 Jun 2025 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
