3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निराकरण के निर्देश तक ही सीमित हैं सीएम हेल्न्पलाईन की शिकायतें

योजना में अभी भी लंबित हैं करीब 6 हजार शिकायतें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 12 Mar 2020, 9:02 AM IST

CM Helpline complaints are limited to redress instructions

CM Helpline complaints are limited to redress instructions

सागर. सीएम हेल्पलाईन योजना में लंबित शिकायतों के निराकरण में विभागीय हीलाहवाली के चलते अब भी 6 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। लंबे समय से पेंडिंग शिकायतों के निराकरण के लिए महज टीएल की बैठक में निर्देश मात्र दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए अधिकारी शिकायतों को एल 2 व एल 3 स्तर पर अग्रेषित कर रहे हैं। इस वजह से शिकायतों का निराकरण होने में देरी हो रही है और लंबित शिकायतों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले दिनों लंबित शिकायतों निराकरण के लिए कलेक्टर प्रीति मैथिल लायक ने जनवरी तक अनिवार्य रुप से निराकृत करने के निर्देश दिए थे लेकिन मामला जस का तस है। कलेक्टर ने सौ दिनों से ज्यादा वाली पेंडिंग मामलों का निराकरण साल के अंतिम दिन यानि की ३१ दिसंबर तक करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा गत सोमवार को जिला पंचायत सीईओ चन्द्रशेखर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समय सीमा (टीएल) की बैठक में भी लंबित शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विभाग प्रमुखों को सीएम हेल्पलाईन के लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने को कहा है। दरअसल शिकायत लंबित होने की मुख्य वजह विभाग प्रमुखों द्वारा अगले स्तर पर बढ़ा देना है। अब इस मामले में अधिकारियों ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं।