3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्टर मैथिल ने ली राजस्व अधिकारियों की क्लास

राजस्व मंत्री के गृह जिलें के राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 6 Feb 2020, 9:00 AM IST

Collector Maithil took class of revenue officers

Collector Maithil took class of revenue officers

सागर. राजस्व मंत्री के गृह जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता बरती जा रही है। इसके लेकर अब जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की क्लास लेकर निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की नायब तहसीलदारवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व प्रकरणों का तत्परता से निराकरण हो। इस दौरान उन्होंने आरसीएमएस में दर्ज प्रकरण और निराकृत प्रकरणों की अधिकारीवार जानकारी ली। कलेक्टर ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिए गए लक्ष्य के अनुसार वसूली करें। प्राकृतिक प्रकोप से प्रभावित व्यक्तियों के राहत प्रकरणों में राशि का समय पर भुगतान किया जाए। बैठक में नगर दण्डाधिकारी पवन बारिया, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, किरोड़ी लाल मीणा, संतोष चंदेल, शशि मिश्रा, जितेन्द्र पटैल, अभिषेक जैन, सीएल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर अंजली शाह, आदित्य शर्मा सहित सभी तहसीलदार एवं नायब तहसलीदार मौजूद थे। राजस्व अधिकारियों की बैठक के पहले कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर 9 फरवरी को मुख्यमंत्री कमलनाथ का सागर दौरा कार्यक्रम के मददेनजर जरुरी निर्देश दिए।