
शहर के मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे
पांच दिवसीय फागोत्सव का आज होगा समापन
सागर. पांच दिवसीय फागोत्सव का समापन बुधवार को रंगपंचमी के साथ होगा। शहर में रंगपंचमी के मौके पर खूब रंग गुलाल उड़ेगा। बच्चों की टोली होली खेलेंगी, वहीं शहर के मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे। राजीवनगर वार्ड स्थित करीला धाम में मनतों का बधाई नृत्य होगा। शहर के अटल बिहारी मंदिर, देव राघवजी मंदिर सहित कई मंदिरों में फागोत्सव मनाया जाएगा। बुंदेलखंड की परंपरागत फागों के गायन के साथ ही टोलियां गुलाल उड़ाकर फागोत्सव का आनंद लेती नजर आएंगी। शहर में कई स्थानों पर सामाजिक संस्था होली मिलन समारोह का आयोजन भी करेंगे।
राजीवनगर वार्ड में श्रीराम जानकी पटेल मंदिर करीला धाम में मेला लगेगा। मेले में भगवान के दरबार में बधाई नृत्य होगा। यह राम दरबार का पुराना मंदिर है, 2019 में समाज की सर्वसम्मति से यहां भगवान लव-कुश, माता जानकी एवं महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। तभी से यहां रंगपंचमी पर प्रतिवर्ष मेला भरता है। मान्यता है कि भगवान लव-कुश का जन्म वन में होने से कोई पच-बधाव लेकर नहीं पहुंच सका तो स्वयं इंद्र अप्सराओं के साथ वहां पहुंचे थे और लव-कुश के जन्मोत्सव पर अप्सराओं ने नृत्य किया था। उसी पौराणिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप यहां बधाई नृत्य होता है।
देव बांके राघवजी मंदिर बड़ा बाजार में दोपहर 12 बजे रंगपंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। टेसू के फूल एवं गुलाल से ठाकुरजी के साथ भक्त फागोत्सव मनाएंगे। दोपहर में 12 बजे से फाग गीत व भजन होंगे। दोपहर 1 बजे से यहां टेसू के फूलों से होली होगी। बड़ा बाजार सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी फागोत्सव होगा।
बड़ा बाजार स्थित प्राचीन अटल बिहारी सरकार अपने भक्तों के साथ होली खेलने राज मंदिर से बाहर आते हैं और पूरा माहौल रंग गुलाल से सराबोर होगा। पंचमी पर विशेष तौर पर महिलाएं यहां होली खेलेंगी। बड़ी संख्या में भक्त यहां रंगपंचमी मनाने के लिए पहुंचेंगे।
Published on:
19 Mar 2025 12:33 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
