8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिकायत… पड़ोसी ने पीटा, जमीन पर कब्जा किया, फिर भी हीरापुर चौकी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

शाहगढ़ हीरापुर चौकी क्षेत्र के परिवार ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पड़ोसी पर मारपीट व जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Aug 26, 2025

sagar

sagar

शाहगढ़ हीरापुर चौकी क्षेत्र के परिवार ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पड़ोसी पर मारपीट व जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने एसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इसमें बताया कि हीरापुर चौकी पुलिस ने उनके साथ मारपीट के बाद कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि आरोपियों ने खुद को ब्लेड मारकर पुलिस में शिकायत की तो फौरन हमारे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

कोर्ट से स्टे फिर भी कब्जे की जगह पर निर्माण शुरू

क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी जगन्नाथ लोधी, देवी लोधी, हरिराम लोधी व अन्य परिजन ने शिकायत में कहा कि हम पीडि़त हैं और हम पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। आरोप लगाए कि आरोपी अमान लोधी, गोकल लोधी और उनके परिवार के सदस्यों ने हमारी निजी भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर मकान बना रहे हैं। तहसील में केस लगाया तो स्टे आर्डर मिल गया लेकिन आरोपियों ने काम बंद नहीं किया।

10 लोग घायल, एक महिला गंभीर हालत में भोपाल रेफर

15 अगस्त को जब काम बंद करने कहा तो आरोपियों ने एक राय होकर कुल्हाड़ी, लाठियां से हमला कर दिया। जिससे हमारे परिवार की महिला-पुरुष सहित 10 लोग घायल हुए। एक महिला को गंभीर चोट हैं जिसे भोपाल रैफर किया गया है।