11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विनायका के जंगल में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

मृतक की हत्या हुई है या कोई अन्य हादसा पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

May 18, 2025

Crime

प्रतीकात्मक फोटो

विनायका थाना क्षेत्र के डोंगरपुर गांव के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव के पास मिली बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस को मृतक की पहचान करने में फायदा मिला। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारण खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि बेसली गांव निवासी दीपेश अहिरवार दो दिन पहले घर से गया था जो वापस नहीं पहुंचा। शनिवार को जब डोंगरपुर के ग्रामीणों ने एक युवक का शव जंगल में दिखने की सूचना दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराई। गर्मी में दो दिन से जंगल में लाश पड़ी होने से वह सड़ने लगी थी। मृतक की हत्या हुई है या कोई अन्य हादसा पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।