27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठेकेदार ने डुबोया cruise अब प्रशासन उबारेगा

लाखा बंजारा झील में फिर संचालन की कवायद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Madan Gopal Tiwari

•

Updated: 21 Nov 2017, 1:29 PM IST

cruise in Lakha Banjara Lake

cruise in Lakha Banjara Lake

सागर. लंबी जद्दोजहद के बाद सागर को मिले क्रूज के संचालन की तैयारी अब जिला प्रशासन ने अपने हाथ में लेने की तैयारी कर ली है। इसकी प्रारंभिक तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसका परिचालन जिला पर्यटन व संवर्धन समिति से कराए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इधर, 10 दिन से क्रूज का संचालन कर रहा भोपाल का ठेकेदार बिना सूचना के गायब है और संजय ड्राइव पर क्रूज व अन्य सामान लावारिस हालत में पड़ा है। ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें बताया जा रहा है कि ठेकेदार पुनीत चतुर्वेदी ने अस्वस्थ होने का कारण बता कर जवाब देने के लिए समय मांगा है।

शुरुआती दौर में क्रूज लाने के लिए विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम के सहयोग से तमाम प्रयास किए थे, किसी तरह सागर आए क्रूज लाखा बंजारा झील में उतरा। इसकी सैर करने के लिए लोग भी आने लगे। बताया जा रहा है कि भोपाल के ठेकेदार ने क्रूज के संचालन के लिए स्थानीय ठेकेदार को भी जोड़ लिया था, लेकिन उससे पटरी ना बैठने व पैसों के लेन-देन और संचालन को लेकर अनबन के चलते स्थानीय ठेकेदार ने क्रूज पर तैनात अपने लोगों को हटा लिया था।

01 साल से हो रहा था क्रूज का संचालन
100 रुपए है क्रूज में एक सफर की टिकट
50 रुपए रविवार को रहता था क्रूज का टिकट
120 रुपए में प्रति व्यक्ति स्पीड बोट की सवारी

स्पीड बोट भी डूबी
झील में इकलौती स्पीड बोट उतारी गई थी, लेकिन एजेंसी की लापरवाही से वह डूब गई। ठेकेदार का कहना है कि बीते महीनों में जब बारिश हुई थी तो पानी बोट में भर गया, जिसके कारण वह डूब गई। इसके बाद एजेंसी ने उसको निकलवाया लेकिन अब वह चलने की स्थिति में नहीं है।

ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। क्रूज कई दिनों से बंद है, इसके संचालन के लिए जिला प्रशासन गंभीरत से विचार कर रहा है। इसे जिला पर्यटन व संवर्धन समिति से संचालित करने की प्रारंभिक तैयारियां की जा रही हैं। ठेकेदार ने जवाब देने के लिए कुछ और समय मांगा है।
-अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट