
Deepen the lake Film actor to come clean
सागर. पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत गुरुवार को लाखा बंजारा झील के भट्टो घाट की सफाई की गई। नेता, फिल्म अभिनेता और आम नागरिक सहित बच्चे भी पहुंचे। सुबह ७ बजे शुरू हुआ श्रमदान का सिलसिला सुबह ९.३० बजे तक चला। इस मौके पर महापौर अभय दरे, भाजपा नेता शैलेष केशरवानी और फिल्म अभिनेता संजय साक्षी मौजूद रहे।
महापौर अभय दरे ने कहा कि इस अभियान की वजह से लोगों में भी उत्साह नजर आ रहा है। झील से गंदा पानी निकालने का काम चल रहा है। इस बारिश में झील स्वच्छ नजर आएगी। भाजपा नेता केशरवानी ने भी पत्रिका के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। जल संरक्षण भविष्य की सुख व समृद्धि के लिए है।
इन्होंने भी किया श्रमदान
डॉ. उमेश पटेल, नागेन्द्र चौधरी, मुकेश गुप्ता, विनीत जैन ताले वाले, अभिषेक अग्रवाल, पुष्पेन्द्र नैनधरा, राजीव यादव, सार्थक शुक्ला, सिद्धार्थ दुबे, समर्थ शुक्ला, कृष्णा सोनी, पुनीत महोबिया, विश्वास सोनी, शुभम श्रीवास्तव, संदीप प्रजापति।
खबर पढ़कर
मिली प्रेरणा
मुंबई से अल्प प्रवास पर आए फिल्म डायरेक्टर/अभिनेता संजय साक्षी भी श्रमदान करने के लिए पहुंचे। वे मंदाकिनी फिल्म के दूसरे चरण की शूटिंग करने आए हैं। उन्होंने बताया कि पत्रिका में खबर पढ़कर प्रेरणा मिली और सफाई करने पहुंचे। इसी तरह बच्चों ने भी सफाई में हाथ बंटाया।
इधर, झील खाली करने में नगर निगम को रोजाना नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक मोंगा बंधान के पास झील में मडपंप उतारने को लेकर परेशान हो रहे अधिकारियों ने गुरुवार को एक पंप तो चालू कर दिया, लेकिन पानी की कमी से वह चल नहीं सका। इसके बाद पंप के करीब पानी लाने के लिए पोकलेन की मदद से पहले एक नाला बनाया गया और पानी आने के बाद पंप चालू किया गया।
वहीं महापौर अभय दरे और निगमायुक्त अनुराग वर्मा ने अन्य अधिकारियों व पार्षदों के साथ झील के चारों ओर निरीक्षण किया।
मोंगा बंधान के बाद महापौर ने भट्टो घाट, बरियाघाट, गंगा मंदिर के पास, गणेश घाट, चकराघाट व बस स्टैंड स्थित बकोली तिराहा के सामने, स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बकौली घाट पर जब दरे ने तालाब में जाकर गीली मिट्टी का जायजा लिया तो उनका पैर कीचड़ में फंस गया।
Published on:
18 May 2018 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
