
दिल्ली से आंध्रप्रदेश जा रही कार हाइवे के पास खाई में गिरी, दो की हालत गंभीर
देवरी कला. दिल्ली से आंध्र प्रदेश कार से जा रहे 4 लोग की कार नेशनल हाईवे 26 राजोला तिराहा पर खाई में गिरने से दो लोग गंभीर हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है वही दो लोगों का इलाज देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल
रहा है।
जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक डीएलए 3 सी, सीक्यू 7 536 में सवार समीम पिता मोहम्मद हमीद (30), अलाउद्दीन पिता अमीर बादशाह (46), एसके महाबुल्ला पिता अमन (56), खादर शाह पिता अमीर बसा (38) चारों लोग दिल्ली से नेशनल हाईवे 26 से होकर आंध्र प्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 26 देवरी रजोला गांव के पास एक बाइक से टकरा गए और उनकी कार 50 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस दौरान वह कई बार पलटते हुए चकनाचूर हो गई। सूचना मिलने पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार चारों लोगों को निकालकर देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अलाउद्दीन और एसके महाबुल्ला को सागर रेफर किया गया और अन्य दो लोग देवरी के अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार इस कार दुर्घटना में शामिल तीन लोग दिल्ली के भारत माता स्कूल नरेला में क्वॉरंटीन रहने के बाद स्वीकृति लेकर अपने घर चिनु थोथा नौअबुपेट आंध्र प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं बाइक सवार प्रकाश आदिवासी केसली से सागर जा रहा था। वह भयभीत हो कर भाग गया था।
Published on:
18 May 2020, 10:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.