16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देव बांके राघव सरकार का हुआ वामन स्वरूप श्रृंगार, मंदिर में मनाई गई वामन द्वादशी

बड़ा बाजार स्थित देव राघव मंदिर में गुरुवार को वामन द्वादशी का पर्व मनाया गया। सुबह भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 05, 2025

sagar

sagar

बड़ा बाजार स्थित देव राघव मंदिर में गुरुवार को वामन द्वादशी का पर्व मनाया गया। सुबह भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें पोशाक पहनाकर श्रृंगार आरती की गई। भगवान का वामन देव के रूप में विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तों ने हरि नाम और वामन देव संकीर्तन से वातावरण को संगीतमय बनाया। पं. निताई दास महाराज ने बताया कि कथा में बताया गया कि भगवान वामन ने बलि से तीन पग भूमि दान में ली। उन्होंने बलि को सुतल लोक का राज्य प्रदान किया। भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक कथा का श्रवण किया।