
पारसनाथ जैन मंदिर कटरा के फर्श पर धर्मसभा का आयोजन
आचार्य विद्यासागर का 57वां मुनि दीक्षा दिवस मनेगा, बाहुबली काॅलोनी से निकलेगी शोभायात्रा
सागर. सच्चा राजनेता न तो बाप देखता है न बेटे को। राजनेता बाहर से सबका होता है, भीतर से किसी का नहीं होता। यह बात निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज ने अपने प्रवचन में पारसनाथ जैन मंदिर कटरा के फर्श पर कही। उन्होंने कहा कि नेता यानी बदबू देता है। यदि ऐसा गुण नहीं हो तो नेता बन नहीं सकता है। नेता कभी किसी का हो ही नहीं सकता। शरीर में आंखें हमारे अलावा सब कुछ देख सकती हैं, लेकिन हमें नहीं, जबकि आंखें मेरे काम के लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति ऐसी मां है, जो अपने अंदर की आवाज सुनकर नियम से पूर्ति करती है। उन्होंने कहा कि तुम संसार का पता लगा लोगे, लेकिन अपने घर में क्या हो रहा ये पता नहीं कर पाओगे। ज्ञान का काम देखना है, जानना है, समझना है।
गुरुदेव की अनुपस्थिति में मुनि दीक्षा दिवस
सागर. आषाढ़ शुक्ल पंचमी एवं ऋषि पंचमी 11 जुलाई को उत्कृष्ट समाधी विजेता आचार्य विद्यासागर का 57वां मुनि दीक्षा दिवस समारोह सागर में विराजमान निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मनाया जाएगा। सुबह 6 बजे से बाहुबली कालोनी से शोभायात्रा मुनि संघ के सानिध्य में प्रारंभ होगी। 57 पालकियों में 57 श्रीजी की प्रतिमा विराजमान होकर के शोभा यात्रा निकलेगी। गुरुदेव के 57वें मुनि दीक्षा दिवस को गुरुदेव की अनुपस्थिति में पहली बार भव्य और दिव्य रूप में मनाया जाएगा। शोभायात्रा बाहुबली काॅलोनी से गुजराती बाजार, कटरा बाजार, तीनबत्ती, कोतवाली, बड़ा बाजार से होकर मंगलगिरी पहुंचेगी। शोभा यात्रा के मार्ग पर सभी भक्त रंगोली बनाएंगे। सुबह घर के बाहर दीपक जलाएंगे। 11 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजेश जैन को संयोजक बनाया गया।
Published on:
10 Jul 2024 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
