27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रावक संस्कार शिविर में 50 से ज्यादा युवाओं का अन्न-जल का त्याग, नौकरी और करोड़ो का बिजनेस छोड़कर कर रहे हैं साधना

भाग्योदय तीर्थ में श्रावक संस्कार शिविर में 5 हजार शिवरार्थी पर्युषण पर्व में अपना घर-व्यापार छोड़कर धर्म में लीन में हैं। इनमें 50 से ज्यादा युवा ऐसे हैं, जिन्होंने पर्युषण पर्व पर अन्न के साथ जल का भी त्याग कर दिया है।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 15, 2024

पर्युषण पर्व पर कर रहे हैं निर्जला उपवास

पर्युषण पर्व पर कर रहे हैं निर्जला उपवास

पर्युषण पर्व पर कर रहे हैं निर्जला उपवास, 7 दिनों से नहीं पिया पानी

सागर. भाग्योदय तीर्थ में श्रावक संस्कार शिविर में 5 हजार शिवरार्थी पर्युषण पर्व में अपना घर-व्यापार छोड़कर धर्म में लीन में हैं। इनमें 50 से ज्यादा युवा ऐसे हैं, जिन्होंने पर्युषण पर्व पर अन्न के साथ जल का भी त्याग कर दिया है। सात दिनों से इन्होंने पानी भी नहीं पिया है। एक सप्ताह से ये कड़ी तपस्या कर रहे हैं। बगैर अन्न और जल ग्रहण करे भगवान की भक्ति में लीन हैं।
पहली बार किया अन्न-जल का त्याग
राजस्थान के भीड़वाड़ा के अनुराग जैन आड़त का लाखों रुपए का कोराबार करते हैं। अनुराग ने बताया कि वे दस दिनों के शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही निर्जला उपवास कर रहे हैं। अनुराग ने बताया कि दस दिनों तक के लिए वे अन्न-जल का त्याग किए हैं। उन्होंने बताया कि जल त्याग करना पहले मुश्किल लग रहा था, लेकिन यहां धार्मिक वातावरण हैं। दिनभर हो रही धार्मिक क्रियाओं ने हमारा संकल्प दृढ़ बना दिया है।
यूएस के सॉफ्टवेयर इंजीनियर भक्ति
मकरोनिया के अंकुर कॉलोनी निवासी यूएस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। नमन दस दिनों तक भाग्योदय में रह रहे हैं। इस दौरान इन्होंने भी जल का त्याग किया है। नमन ने बताया कि पहले अष्टमी और चर्तुदशी को निर्जल उपवास करते थे, लेकिन यह पहली बार है एक साथ दस दिनों के लिए अन्न-जल का त्याग किया है। निर्जल पर्युषण पर्व अपना अलग ही आनंद है।
शिविर में आ रहा है आनंद
ललितपुर के राजदीप जैन ने बताया कि वे गल्ले का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि दस दिनों तक व्यापार-परिवार का त्याग है। इसके साथ निर्जल उपवास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि धर्म से उन्हें शक्ति मिल रही है। पहले भी निर्जल उपवास किए हैं, लेकिन दस पहली बार कर रहे हैं। शिविर में दिनभर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इससे भूख-प्यास ही नहीं लगती है। दस दिन तक मुनिसंघ में रहकर धर्म में लीन हैं।