
sagar
संत रविदास महाराज की मूर्ति स्थापना के प्रथम वर्ष पर अहिरवार समाज ने शोभायात्रा निकाली और भंडारा आयोजित किया। कार्यक्रम में महापौर संगीता तिवारी ने संत रविदास की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुशील तिवारी ने कहा कि पृथ्वी पर जनता जनार्दन के दुख निवारण के लिए हमेशा भगवान मनुष्य रूप में ही अवतरित होते हैं। महापौर संगीता तिवारी ने समाज के लोगों की मांग पर मंदिर में भोजनशाला निर्माण के लिए दो लाख रुपए देने की स्वीकृति की। इस मौके पर पंचम दास, संतोष दास, पार्षद देवेन्द्र अहिरवार, पूर्व पार्षद महेश अहिरवार, अनिल अहिरवार उपस्थित थे।
Published on:
04 Mar 2025 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
