सागर

रामायण की आरती प्रत्येक घर में प्रतिदिन होना चाहिए : पुष्पा शास्त्री

कथा वाचक पुष्पा शास्त्री ने कहा कि रामायण की आरती प्रत्येक घर में प्रतिदिन होनी चाहिए। कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।

less than 1 minute read
Mar 21, 2025
sagar

नृत्यगोपाल मंदिर झंडा चौक गोपालगंज के परिसर में संगीतमय रामकथा गुरुवार से शुरू हुई। कथा वाचक पुष्पा शास्त्री ने कहा कि रामायण की आरती प्रत्येक घर में प्रतिदिन होनी चाहिए। कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने पारंपरिक शंख, झालर व घंटी बजाकर यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर कांता चतुर्वेदी, निशा शर्मा, मिथलेश गुरु, वंदना मिश्रा, मनीषा, सुशीला पांडे, एमएल चतुर्वेदी, जयप्रकाश शुक्ला, शिवनारायण सैनी, राम शास्त्री, राजेंद्र मिश्रा, मुकेश सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कथा का श्रवण किया।

Published on:
21 Mar 2025 04:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर